बिहार के मुजफ्फरपुर में नदी में नहाते समय डूबने से तीन बच्चों की मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर में नदी में नहाते समय डूबने से तीन बच्चों की मौत
मुजफ्फरपुर, 25 जुलाई (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब एक बजे साहेबगंज थाना क्षेत्र में वैद्यनाथपुर रेलवे पुल के निकट हुई।
मृतकों की पहचान साहेबगंज के महावीर स्थान निवासी अमृत (14), साहिल (12) और रेहान (13) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों में से एक लड़का नदी में नहाने के लिए उतरा था और वह डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों लड़कों ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी डूब गए।
सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिजीत कौर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों में से दो बच्चे पूरी तरह कपड़े पहने हुए मिले हैं। हम सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रहे हैं।'
स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और शोकसंतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार के मुजफ्फरपुर में नदी में नहाते समय डूबने से तीन बच्चों की मौत
MUZAFFARPUR
और भी पढ़ें ›गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pm