BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: शामली में गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

उप्र: शामली में गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

उप्र: शामली में गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Bhasha
Published: 07 Jun 2026 | 8:14 pmModified: 07 Jun 2026 | 8:14 pm

मुजफ्फरनगर, सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक व्यक्ति का गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आयुष मलिक (30) के धर्म परिवर्तन के मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आयुष के पिता की शिकायत के आधार पर की गई।

शामली के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने एक मौलवी समेत नौ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 318 (धोखाधड़ी), 336 (जाली दस्तावेज का उपयोग), 338 (वसीयत एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जालसाजी), 308 (जबरन वसूली), 351 (आपराधिक धमकी) तथा ‘उत्तर प्रदेश गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021’ के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, चांदनी कुरैशी ने प्रेम विवाह का झांसा देकर उनके बेटे आयुष मलिक का धर्म परिवर्तन कराया और निकाह के बाद उसकी संपत्ति हड़प ली।

पुलिस के अनुसार, महिला आयुष को दिल्ली ले गई और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उससे कथित तौर पर निकाह किया।

पुलिस ने बताया कि स्वामी यशवीर महाराज समेत कुछ दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: शामली में गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

शहर की खबरें
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm