CG Nikay Election 2025 Counting Update : नगरीय निकायों के लिए आज जनादेश का दिन, शुरू हुई वोटों की गिनती, सबसे पहले आएगा यहां का परिणाम

Ads

नगरीय निकायों के लिए आज जनादेश का दिन, शुरू हुई वोटों की गिनती, CG Nikay Election 2025 Counting Update Nikay Election Result Nikay Chunav Parinam

  •  
  • Publish Date - February 15, 2025 / 08:53 AM IST,
    Updated On - February 15, 2025 / 12:40 PM IST

रायपुरः CG Nikay Election 2025 Counting Update छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो जाएगा। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। वहीं 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर के सेजबहार के इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में वोटों की गिनती होगी। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।

Read More : Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल 

रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बात करें, तो रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230, दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर समेत सभी नगर निगमों में मतदान होंगे। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है।

शीर्ष 5 समाचार