राहुल पार्टी छोड़कर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ बन जाएं तो कांग्रेस के लिए बेहतर होगा: फडणवीस
राहुल पार्टी छोड़कर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ बन जाएं तो कांग्रेस के लिए बेहतर होगा: फडणवीस
नागपुर, 20 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को पार्टी छोड़कर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ बन जाना चाहिए।
फडणवीस ने राहुल गांधी द्वारा एक दिन पहले इंदौर में आयोजित ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कथित रूप से मजाक उड़ाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘जिस तरह से राहुल गांधी नकल कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी छोड़कर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ बन जाना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस ‘‘बेरोजगार’’ हो गई है इसलिए अगर वह हास्य कलाकार बनने का विकल्प चुनते हैं तो कम से कम उन्हें कुछ काम मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग विशिष्ट यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने को लेकर दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई में पेट्रोल पंप संचालकों ने कथित तौर पर धमकी दी है कि अगर सरकार संशोधित ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) को वापस नहीं लेती है तो वे 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान स्वीकार करना बंद कर देंगे।
फडणवीस ने इस मांग के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस तरह का रुख अपनाना उचित नहीं है क्योंकि यूपीआई ने उनके कारोबार का विस्तार किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोल पंपों के लेनदेन अब पारदर्शी हो गए हैं और लोग भी बड़े पैमाने पर यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। बहुत मामूली शुल्क लगाया गया है।’’
फडणवीस ने कहा कि एमडीआर लगाने की सिफारिश करने वाली संसद की समिति में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस के तीन अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह शुल्क सभी लेनदेन पर लागू नहीं होगा, बल्कि केवल कुछ निर्धारित लेनदेन पर लगाया जाएगा। लेकिन इसे लेकर दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की जा रही है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सभी को यह समझना चाहिए कि व्यापार को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार कम करने में यूपीआई तथा डिजिटल लेनदेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लागत की भरपाई के लिए बहुत मामूली शुल्क लगाना उचित है और पेट्रोल पंप मालिकों तथा व्यापारियों को इसका विरोध नहीं करना चाहिए।’’
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: राहुल पार्टी छोड़कर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ बन जाएं तो कांग्रेस के लिए बेहतर होगा: फडणवीस
NAGPUR
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pm