BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

निर्वाचन आयोग को निशाना बनाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी : फडणवीस

निर्वाचन आयोग को निशाना बनाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी : फडणवीस

निर्वाचन आयोग को निशाना बनाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी : फडणवीस
Bhasha
Published: 27 Sept 2026 | 4:00 pmModified: 27 Sept 2026 | 4:00 pm

(फाइल फोटो के साथ)

नागपुर, 27 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं में जनता का भरोसा कमजोर करने और ‘‘अराजकता व अव्यवस्था’’ के बीज बोने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

फडणवीस ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान निर्वाचन आयोग में मतभेद की खबरों को खारिज किया और कहा कि तीनों निर्वाचन आयुक्तों ने शनिवार को संयुक्त बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।

कांग्रेस और कई अन्य दलों तथा संगठनों ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक हालिया खबर के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। खबर में दावा किया गया था कि दो निर्वाचन आयुक्तों ने 10 महीने में कम से कम 14 बार एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में औपचारिक आपत्ति जताई थी।

‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है। राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है। मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करूंगा कि वह ऐसी समिति बनाएं, जो उनका दिमाग वापस ला सके, ताकि वह देश के हित में बोलें। उन्हें सही और सच बोलना चाहिए।’’

उन्होंने गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष संविधान की प्रति हाथ में रखते हैं, लेकिन अधिक से अधिक संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना चाहते हैं, ताकि लोगों के मन में संदेह पैदा हो और उनका इन संस्थाओं से भरोसा खत्म हो।

उन्होंने दावा किया कि ‘‘ऐसी अराजकता की स्थिति पैदा करके वह लोगों को यह महसूस कराना चाहते हैं कि संविधान द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्था उन्हें न्याय नहीं दे सकती।’’

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: निर्वाचन आयोग को निशाना बनाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी : फडणवीस

शहर की खबरें
आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

01 Oct 2026 | 12:06 am
अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

30 Sept 2026 | 9:58 pm
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

30 Sept 2026 | 9:34 pm
फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

30 Sept 2026 | 9:19 pm
अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

30 Sept 2026 | 8:56 pm
खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

30 Sept 2026 | 8:54 pm
‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

30 Sept 2026 | 8:31 pm
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

30 Sept 2026 | 8:20 pm