BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़ पुलिस और बीएसएफ ने नारायणपुर में नक्सल रोधी अभियान में तेजी के लिए नए शिविर की स्थापना की

छत्तीसगढ़ पुलिस और बीएसएफ ने नारायणपुर में नक्सल रोधी अभियान में तेजी के लिए नए शिविर की स्थापना की

छत्तीसगढ़ पुलिस और बीएसएफ ने नारायणपुर में नक्सल रोधी अभियान में तेजी के लिए नए शिविर की स्थापना की
Bhasha
Published: 03 May 2025 | 7:14 pmModified: 03 May 2025 | 7:14 pm

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), तीन मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सल विरोधी अभियान और सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस और सीमा सुरक्षाबल ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पांगुड़ गांव में शिविर की स्थापना की है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 29 अप्रैल को गांव में छत्तीसगढ़ पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त रूप से 'सुरक्षा एवं जन सुविधा शिविर' स्थापित किया।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस साल अब तक जिले में 14 नए सुरक्षा शिविर स्थापित किए जा चुके हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान को तेज करना और सोनपुर-ढोढरीबेड़ा-मसपुर-होरादि-गारपा- कान्दुलनार-पांगुड गांवों से कोंगें-सितरम-मरोडा गांवों तक सड़क निर्माण कार्य को सुगम बनाना है, जिससे आंतरिक क्षेत्रों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की 'नियद नेल्लनार' (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत शिविर के आसपास के गांवों में विकास कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से पांगुड़ के आसपास के क्षेत्र में सड़क, पानी, पुल, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह शिविर कोंडागांव-नारायणपुर को अबूझमाड़ से सितरम और फिर महाराष्ट्र तक जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद करेगा।

अधिकारी ने बताया कि शिविर की स्थापना के बाद नारायणपुर जिला पुलिस और बीएसएफ ने पांगुड़ में एक दिवसीय सामुदायिक पुलिसिंग शिविर का आयोजन किया, जिसमें पांगुड़, कोगे, सितरम, बिनागुंडा, कोरोनार और वाला गांव के दो सौ से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया, ''ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि वे नक्सलवाद का समर्थन नहीं करेंगे और विकास कार्यों में सहयोग करेंगे। उन्होंने बिजली, नल का पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी मांग की, जिन्हें जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया गया।''

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है।

2023 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं।

सुरक्षाबलों ने पिछले जनवरी से बस्तर क्षेत्र में कई मुठभेड़ों में 350 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 145 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 128 बस्तर संभाग में मारे गए। बस्तर संभाग में नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं।

भाषा सं संजीव

जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ पुलिस और बीएसएफ ने नारायणपुर में नक्सल रोधी अभियान में तेजी के लिए नए शिविर की स्थापना की

People also search for:Chhattisgarh Security Force Camp
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am