BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Bhasha
Published: 20 Aug 2025 | 7:12 pmModified: 20 Aug 2025 | 7:12 pm

नारायणपुर, 20 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आठ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में दो महिला नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सुखलाल जुर्री (33), हुर्रा उर्फ हिमांशू मिड़ियाम (25), कमला गोटा (32), राजू पोडियाम उर्फ सुनील पोडियाम (33), दीपा पुनेम, मनीराम कोर्राम (20), सुक्कू फरसा उर्फ नागेश (18) और रामू राम पोयाम (23) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली डिविजनल कमेटी सदस्य जुर्री और नक्सली हुर्रा पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।

वहीं कमला गोटा और राजू पोडियाम पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया और उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक कुल 148 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

भाषा सं संजीव जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट