BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Nambala Keshav Rao Information: बी-टेक की डिग्री लेकर भी बन गया माओवादी.. 45 साल के नक्सल करियर में पुलिस पर 200 से ज्यादा हमले, पढ़ें नम्बाला केशव राव का कच्चा चिट्ठा

“यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और …

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi

satya prakash
Published: 22 May 2025 | 6:09 pmModified: 22 May 2025 | 6:09 pm
HIGHLIGHTS
  1. नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, महासचिव नम्बाला केशव राव भी मारा गया।
  2. मारे गए सभी नक्सलियों की पहचान, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद।
  3. पुलिस कार्रवाई की सराहना, सरकार का 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प दोहराया।

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi: रायपुर: बुधवार को नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर में हुए मुठभेड़ में मारे गए सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराज ने चार दशकों से अधिक समय तक नक्सली हिंसा को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। सुरक्षाकर्मियों और जनप्रतिनिधियों पर 200 से अधिक हमले में नक्सलियों का ढेर महासचिव केशव राव शामिल था। यह जानकारी पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मीडिया को दी है।

उन्होए बताया कि, "मुठभेड़ में मारा गया सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराज पिछले 40-45 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। वह 200 से अधिक नक्सली गतिविधियों में शामिल था।"

आंध्र के श्रीकाकुलम का रहने वाला था केशव राव

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला बी.टेक स्नातक केशव राव उर्फ़ बसवराज माओवादियों के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत था। बाद में उन्हें प्रतिबंधित संगठन के महासचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था।

आईजी सुंदरराज ने यह भी बताया कि, "पिछले दो-तीन सालों में वह सीपीआई (माओवादी) का महासचिव था। सुरक्षा बलों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ कई हमलों में साजिश और योजना बनाने में उसकी सक्रिय भूमिका थी"

मारे गए सभी नक्सलियों की पहचान पूरी

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi: छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, नारायणपुर जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 27 माओवादियों की पहचान कर ली गई है। मारे गए लोगों में सीपीआई (माओवादी) का महासचिव भी शामिल है। डीजीपी गौतम ने बताया कि, "उन सभी ढेर किये गये नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इस संबंध में रायपुर में एक प्रेस वार्ता होगी।

Read More: Bhopal-Ujjain Train Blast: 17 साल का आतंकी ISIS से जुड़ा, अब कोर्ट में होगा वयस्क की तरह ट्रायल, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने आईजी बस्तर पी सुंदरराज और अन्य अधिकारियों के साथ नक्सलियों के शवों और उनसे बरामद हथियारों का निरीक्षण किया। बरामद हथियारों और गोला-बारूद में बीजीएल, कार्बाइन, इंसास, एके 47, एसएलआर, 303 राइफल और अन्य आग्नेयास्त्र शामिल हैं। वही 31 मार्च 2026 तक पूरे भारत से नक्सलवाद को खत्म करने के केंद्र के संकल्प के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा, "यह हमारे गृह मंत्री का संकल्प है। अगर यह उससे पहले हो जाए तो अच्छा है।"

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ की पुलिस और डीआरजी फोर्स ने नक्सल उन्मूलन अभियान में बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर में हुए मुठभेड़ में जवानों में नक्सलियों के टॉप लीडर और महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ़ बसवराजू को मार गिराया। इसके साथ ही एनकाउंटर में कुल 27 नक्सली भी ढेर कर दिए गये। इस ऑपरेशन में शामिल दो जवान भी शहीद हुए है।

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi: केशव राव के मौत पर केंद्र और राज्य की सरकार ने राहत की सांस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल जवानों की जमकर तारीफ की और उन्हें बधाई भी दी। नम्बाला केशव राव पर करीब डेढ़ करोड़ का इनाम घोषित था। गणपति के बाद वह प्रतिबंधित वामपंथी उग्रवादी संगठन का महासचिव बनाया गया था। करीब तीन दशक बाद पुलिस ने किसी महासचिव स्तर के नक्सली नेता को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है।

हालांकि एक तरफ जहां नक्सल उन्मूलन के प्रयासों को लेकर देशभर में पुलिस और सरकार की तारीफ हो रही है तो वही वामपंथी संगठन सीपीआई (एम) ने इस मुठभेड़ की निंदा की है। पार्टी की तरफ से इस बारें में आधिकारिक प्रेसनोट भी जारी किया गया है।

क्या लिखा सीपीआई (एम) ने?

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi: अपने प्रेसनोट में सीपीआई (एम) ने नम्बाला केशव राव को मुठभेड़ में मार गिराने की निंदा की है। उन्होंने लिखा है कि, "भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) छत्तीसगढ़ में अपने महासचिव नंबाला केशवराव सहित 27 माओवादियों की मुठभेड़ की कड़ी निंदा करती है। माओवादियों द्वारा बार-बार बातचीत की अपील को नज़रअंदाज़ करते हुए, केंद्र सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बातचीत के ज़रिए समाधान निकालने का विकल्प नहीं चुना है। इसके बजाय, वे हत्याओं और विनाश की अमानवीय नीति अपना रहे हैं।"

बताया गया 'फासीवादी मानसिकता"

आपने प्रेस नोट में वामपंथी दल ने लिखा कि, "केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा समय-सीमा दोहराते हुए दिए गए बयान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा यह बयान कि बातचीत की कोई ज़रूरत नहीं है, एक फासीवादी मानसिकता को दर्शाता है जो मानव जीवन लेने का जश्न मनाता है और लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है।"

रोके जाये सभी ऑपरेशन

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi: प्रेसनोट में वामपंथी दल ने लिख, "कई राजनीतिक दलों और चिंतित नागरिकों ने सरकार से बातचीत के अनुरोध पर विचार करने की अपील की है। माओवादियों की राजनीति के प्रति हमारे विरोध के बावजूद, हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह बातचीत के उनके अनुरोध को तुरंत स्वीकार करे और सभी अर्धसैनिक ऑपरेशन रोक दे।"

अमित शाह ने बताया था 'ऐतिहासिक उपलब्धि'

नक्सलियों के खिलाफ मिली इस कामयाबी पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इस बारें में ट्वीट करते हुए सुरक्षाबलों को बधाई भी दी है। उन्होंने एक बार फिर से याद दिलाया है कि अगले साल के मार्च तक देशभर से नक्सलवाद को ख़त्म कर दिया जाएगा।

“नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू भी शामिल हैं। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों द्वारा एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ।”

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi: उन्होंने आगे लिखा, “यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

Read Also: Israeli Embassy Employees Killed: दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की अमेरिका में गोली मारकर हत्या.. नेतन्याहू बोले, "आतंक के खिलाफ अकेला ही लडूंगा लड़ाई"

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट

Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi: अमित शाह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि, “इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और हमारे लोगों के लिए शांति और प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”.

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: इस मुठभेड़ में कुल 27 नक्सली मारे गए, जिनमें सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Nambala Keshav Rao Full Information in Hindi, He had carried out more than 200 attacks on police and public representatives

शहर की खबरें

नारायणपुर

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am