Narayanpur Naxal Encounter: अबूझमाड़ एनकाउंटर में ढेर हुईं दो महिला नक्सली, एरिया कमेटी मेंबर सीमा और रांझू की हुई पहचान
अबूझमाड़ एनकाउंटर में ढेर हुईं दो महिला नक्सली, एरिया कमेटी मेंबर सीमा और रांझू की हुई पहचान..Narayanpur Naxal Encounter: Two female Naxalite

Narayanpur Naxal Encounter | Image Source | IBC24
- अबूझमाड़ में बड़ी मुठभेड़,
- 5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत दो ढेर,
- बरामद हुए हथियार और विस्फोटक,
नारायणपुर: Narayanpur Naxal Encounter: जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो महिला माओवादी ढेर कर दी गईं। दोनों पर लाखों का इनाम था। मौके से हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री भी बरामद हुई है।
Narayanpur Naxal Encounter: नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ में डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और कोंडागांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो इनामी महिला माओवादी मारी गईं। मृतकों की पहचान एरिया कमेटी मेंबर सीमा और पार्टी मेंबर लिंगे उर्फ़ रांझू के रूप में हुई है।
Narayanpur Naxal Encounter: सीमा पर 5 लाख रुपए और लिंगे पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, देसी हथियार, विस्फोटक और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता करार देते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नारायणपुर की अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी की पहचान सीमा और लिंगे उर्फ रांझू के रूप में हुई है। सीमा एरिया कमेटी मेंबर थी जिस पर ₹5 लाख और लिंगे पर ₹1 लाख का इनाम था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Two female Naxalites killed in Abujhmad encounter, area committee members Seema and Ranjhu identified
नारायणपुर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am