छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नारायणपुर, 12 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पिछले तीन दिन में दो महिला नक्सली समेत तीन इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पूर्व बस्तर डिवीजन में कंपनी नंबर छह में सक्रिय नक्सली भीमा उर्फ ढोलू उर्फ दिनेश पोड़ियाम (40) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले मंगलवार को जिले में दो महिला नक्सली सुकली कोर्राम उर्फ सपना और देवली मंडावी ने भी आत्मसमर्पण किया।
अधिकारियों ने बताया कि सुकली पर आठ लाख तथा देवली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र और नारायणपुर जिले में लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर तथा नक्सली संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से परेशान होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का फैसला किया है।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है तथा उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं दिलाई जांएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष कुल 104 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।
भाषा सं संजीव खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
NARAYANPUR
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am