नर्मदापुरम : Narmadapuram Crime News मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा मात्र 15 साल की है, जिसके साथ एक 50 वर्ष के अधेड़ उम्र के ऑटो ड्राइवर ने रेप कर दिया। यह पूरा मामला 7 दिन बाद तब सामने आया जब स्कूली छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया और घरवालों के जोर देकर पूछने पर उसने पूरी सच्चाई बताई। इस पूरे घटना की शिकायत परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
रोज़ गांव से ऑटो में बैठ कर जाती थी स्कूल
दरअसल, पीड़िता शहर से लगे एक गांव की रहने वाली है और रोजाना ऑटो से स्कूल आती-जाती थी। आरोपी ड्राइवर मुकेश कीर उसे स्कूल ले जाने के बजाय घूमने का कहकर हिंगलाज माता मंदिर के पास नर्मदा किनारे ले गया और सुनसान जगह देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। Crime News MP डर की वजह से पीड़िता चुप रही और उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने रोते हुए ऑटो ड्राइवर की सारी करतूत बता दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले में परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुकेश कीर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।इसी कड़ी में ऐसा ही मामला शहडोल से सामने आया है की जहाँ पुजारी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म को अंजाम दिया है।