BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Nashik News: त्यौहार की खुशी में घर लौट रहे थे, लेकिन मौत बन गई हमसफर…चलती ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की मौके पर मौत…

त्योहारों के मौके पर घर लौटने की हड़बड़ी तीन परिवारों के लिए जीवनभर का ग़म बन गई। मुंबई से रक्सौल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में सफर कर रहे तीन युवक …

Nashik News

Nashik News

muskan mishra
Published: 19 Oct 2025 | 5:37 pmModified: 19 Oct 2025 | 5:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. नासिक- चलती ट्रेन से गिरे 3 युवक
  2. 2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
  3. मुंबई से रक्सौल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस

Nashik News: नासिक: महाराष्ट्र: त्यौहारों के मौके पर घर लौटने की हड़बड़ी तीन परिवारों के लिए जीवनभर का ग़म बन गई। मुंबई से रक्सौल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में सफर कर रहे तीन युवक चलती ट्रेन से गिर गए, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है।

यह दर्दनाक हादसा नासिक के पास उस वक्त हुआ जब ट्रेन तेज़ रफ्तार में थी और डिब्बों में ज़बरदस्त भीड़ थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवक ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए।

त्योहारों पर उमड़ी भीड़ बन रही हादसों की वजह

Nashik News: दिवाली और छठ महापर्व के चलते उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों भारी भीड़ देखी जा रही है। कर्मभूमि एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन के बिना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। ज्यादातर यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए स्टेशन पर घंटों पहले से लाइन लगाते हैं और कई बार जगह न मिलने पर दरवाजे और गेट पर ही सफर करते हैं।

इसी तरह का कुछ हाल उन तीन युवकों का भी था, जो किसी तरह ट्रेन में चढ़े तो सही, लेकिन जगह न होने के कारण उन्हें गेट के पास ही खड़े रहना पड़ा। ट्रेन की तेज़ रफ्तार और अचानक झटके के कारण उनका संतुलन बिगड़ा और तीनों नीचे गिर पड़े।

मृतकों की पहचान और घायल का इलाज जारी

Nashik News: हादसे के बाद रेलवे और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले युवकों के रूप में की गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें :-

Uttarakhand Viral Video: देर रात सड़क पर ऐसा काम कर रहे थे युवक युवती, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, अब मचा बवाल

Diwali 2025: दिवाली की रात क्यों नहीं बंद किए जाते दरवाजे? जानिए इसके पीछे की असली वजह?

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह हादसा महाराष्ट्र के नासिक के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Nashik News: They were returning home in the joy of the festival, but death became their companion

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm