Police Constable Arrested with Illegal Opium: अवैध अफीम के साथ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार! रोडवेज बस में ले जा रहा था 540 ग्राम अफीम, इस जिले में पोस्टेड है आरोपी
अवैध अफीम के साथ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार…Police Constable Arrested with Illegal Opium: Was carrying 540 grams of opium in a roadways bus

Police Constable Arrested with Illegal Opium | Image Source | IBC24
- अवैध अफीम के साथ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार,
- विभाग की साख पर सवाल चित्तौड़गढ़ की गंगरार पुलिस की कार्रवाई,
- आरोपी कांस्टेबल नीमच सीमा क्षेत्र में पकड़ा गया
नीमच: Police Constable Arrested with Illegal Opium: राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित नीमच जिले से सटे इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां पुलिस ने अपने ही विभाग के एक कांस्टेबल को अवैध अफीम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश जाट के रूप में हुई है जो राजस्थान के सीकर जिले में बतौर कांस्टेबल पदस्थ है।
Police Constable Arrested with Illegal Opium: जानकारी के अनुसार गंगरार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रोडवेज बस में सवार होकर अवैध अफीम की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर गंगरार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को रोका और सघन तलाशी ली। इस दौरान कांस्टेबल राकेश जाट के कब्जे से आधा किलो अवैध अफीम बरामद की गई। पुलिस ने राकेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी से जुड़े किसी संभावित नेटवर्क या अन्य आरोपियों की जानकारी मिल सके।
Police Constable Arrested with Illegal Opium: इस घटना से पुलिस विभाग की छवि को गहरा धक्का लगा है। एक ऐसे व्यक्ति का नशे की तस्करी में लिप्त पाया जाना, जिसे कानून की रक्षा का जिम्मा सौंपा गया था बेहद चिंताजनक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "नीमच अफीम तस्करी मामला" में गिरफ्तार व्यक्ति राकेश जाट है, जो राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Police Constable Arrested with Illegal Opium: Was carrying 540 grams of opium
नीमच
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am