आयकर अधिकारी बनकर 40 लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
आयकर अधिकारी बनकर 40 लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
पालघर, आठ जनवरी (भाषा) नवी मुंबई से पुलिस ने एक व्यक्ति को 40 से अधिक व्यक्तियों से दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति ने खुद को एक आयकर अधिकारी बताया और विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर इन व्यक्तियों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रिंकू शर्मा (33) के रूप में हुई है।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘शर्मा 2021 से खुद को आयकर आयुक्त बताया और एक कार में घूमता रहा, जिस पर आयकर विभाग लिखा हुआ था और उसके ऊपर ‘एम्बर लाइट’ लगी हुई थी। उसने शिकायतकर्ता की बेटी को आयकर इंस्पेक्टर के रूप में नौकरी देने की पेशकश की और उससे 15 लाख रुपये ले लिये।’’
अधिकारी ने बताया कि अरोपी ने एक फर्जी नियुक्तिपत्र भी जारी किया, लेकिन पीड़िता को कभी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक जांच शुरू की और शर्मा (33) को मंगलवार को पकड़ लिया।
जांच का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदाख ने कहा कि आरोपी ने 40 से अधिक लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
भाषा शुभम अमित
अमित
लेखक के बारे में
Web Title: आयकर अधिकारी बनकर 40 लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
PALGHAR
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmअलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे
01 Oct 2026 | 8:23 pmयुवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pmसामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश
01 Oct 2026 | 8:04 pmदीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
01 Oct 2026 | 7:45 pm