पालघर: बैंक अधिकारी से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 46.41 लाख रुपये की ठगी
पालघर: बैंक अधिकारी से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 46.41 लाख रुपये की ठगी
पालघर, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर में एक सहकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी के साथ साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर 46.41 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्राप्त शिकायत के आधार पर मीरा-भायंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें व्हाट्सऐप ग्रुप के कथित एडमिन भी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभिनव राजपूत, विक्रांत ठाकुर, नीलम अग्रवाल और काव्या के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित वसई का निवासी है और मुंबई स्थित एक सहकारी बैंक की शाखा में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसने आरोप लगाया कि अप्रैल से जून 2024 के बीच उसे निवेश से जुड़े कई व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां आरोपियों ने खुद को प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों का अधिकारी बताकर उसे शेयर में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
आरोपियों ने उसे कुछ मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिंक भेजे।
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित को एक फर्जी ‘सेबी’ पंजीकरण प्रमाणपत्र भी दिखाया गया, जिससे वह भरोसे में आ गया और उसने ने दो महीने के भीतर अलग-अलग बैंक लेनदेन के जरिए कुल 46.41 लाख रुपये का निवेश किया।
धोखाधड़ी का पता तब चला जब एप पर उसे 8.12 करोड़ रुपये से अधिक का कथित मुनाफा दिखाया गया, लेकिन वह अपनी रकम निकाल नहीं पाया।
जब उसने आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने पैसे जारी करने के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त ‘कर’ की मांग की। इसी दौरान उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा शोभना रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: पालघर: बैंक अधिकारी से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 46.41 लाख रुपये की ठगी
PALGHAR
और भी पढ़ें ›बहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना
01 Oct 2026 | 1:17 pmहर कहीं प्रशंसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 12:42 pmपायलट की ‘मसल मेमोरी’ ने उन्हें घायल होने के बावजूद संकट का सामना करने में मदद की: डॉक्टर
01 Oct 2026 | 12:15 pmहर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 11:33 amशिवसेना (उबाठा) नेता की हत्या: बेटे ने ठाणे की पूर्व महापौर और उनके पति पर लगाया साजिश का आरोप
01 Oct 2026 | 10:24 amआईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pm