Panna News: जिला अस्पताल में तांत्रिक का भयंकर ड्रामा! गर्भवती महिला का ऑपरेशन थिएटर के सामने चौंकाने वाला इलाज, वीडियो हुआ वायरल
Panna News: जिला अस्पताल में तांत्रिक का भयंकर ड्रामा! गर्भवती महिला का ऑपरेशन थिएटर के सामने चौंकाने वाला इलाज, वीडियो हुआ वायरल

Panna News, Panna hospital incident, tantric in hospital, pregnant woman treatment negligence, hospital superstition case, tantric ritual in hospital, pregnant woman faith healing, Indian hospital scandal, healthcare negligence India, pregnant patient tantric ritual, Panna district hospital news,
- जिला अस्पताल में शर्मनाक मामला,
- ऑपरेशन थिएटर के सामने चला झाड़-फूंक का ड्रामा,
- गर्भवती महिला के इलाज में तांत्रिक क्रिया वीडियो वायरल,
पन्ना: Panna News: जिला चिकित्सालय जो मरीजों के इलाज और जीवन रक्षा का केंद्र माना जाता है, वहीं एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के ठीक सामने एक गर्भवती महिला का इलाज करने की बजाय उसके परिजन एक तांत्रिक से झाड़-फूंक करवाते रहे। यह सब अस्पताल परिसर के अंदर हुआ और वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी व अन्य लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना देर रात की है और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही महिला, तांत्रिक और उसके परिजन जिला अस्पताल से गायब हो गए।
Read More : लड़कों से बात करने पर टोका, तो दो सहेलियां प्रेमियों के साथ रची फिल्मी साजिश, फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था
Panna News: जानकारी के मुताबिक एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए पन्ना जिला अस्पताल लाया गया था। दर्द से कराह रही महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर भरोसा करने की बजाय एक तांत्रिक को बुलाया। तांत्रिक ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के सामने ही अपनी तांत्रिक क्रिया शुरू कर दी। तांत्रिक ने एक नाबालिग बच्ची के हाथों में नारियल पकड़ाया और जोर-जोर से मंत्रों का उच्चारण करने लगा। वह गर्भवती महिला पर अजीबोगरीब क्रियाएं करता रहा और नाबालिग को नारियल पकड़वाकर सिर में पानी की बोतल रखकर गर्भवती महिला के चक्कर कटवाता रहा।
Panna News: यह सब घंटों तक चलता रहा और वहां मौजूद महिला के परिजन और अन्य लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। किसी ने भी इस अंधविश्वास को रोकने की कोशिश नहीं की। लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने यह देखा और मीडिया के सामने अपना बयान भी दिया। की यहां अस्पताल में इलाज के दौरान तांत्रिक को देखकर हम सब दंग रह गए। डॉक्टर के बजाय तांत्रिक की ये हरकत देखना बेहद चिंताजनक है। मामला गंभीर है। हम इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। लोगों से आग्रह है कि इस तरह के अंधविश्वास में ना पड़ें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: यह घटना पन्ना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के सामने देर रात हुई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Panna News: Tantric treatment of pregnant woman in district hospital
पन्ना
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm