BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार की नयी नीति के तहत 14,796 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए किया आवेदन: शिक्षा मंत्री

बिहार की नयी नीति के तहत 14,796 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए किया आवेदन: शिक्षा मंत्री

बिहार की नयी नीति के तहत 14,796 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए किया आवेदन: शिक्षा मंत्री
Bhasha
Published: 31 Jul 2026 | 6:59 pmModified: 31 Jul 2026 | 6:59 pm

पटना, 31 जुलाई (भाषा) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि समायोजन एवं युक्तिकरण नीति के तहत अधिशेष शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए बुधवार को पोर्टल खुलने के बाद से अब तक दो दिन में 14,796 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

नव अधिसूचित ‘बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026’ के तहत प्रारंभिक पंजीकरण और विद्यालयों की प्राथमिकता दर्ज करने के लिए ‘ई-शिक्षाकोष’ पोर्टल बुधवार को खोला गया था।

तिवारी ने पटना में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सिर्फ दो दिन में 14,796 अधिशेष शिक्षकों ने स्वेच्छा से स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा 7,795 अधिशेष शिक्षकों ने पोर्टल पर आवेदन पत्र भरकर सुरक्षित किया है, लेकिन अभी उसे अंतिम रूप से जमा नहीं किया है। इस प्रकार कुल 22,591 शिक्षकों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, 2,142 शिक्षकों ने पारस्परिक (आपसी सहमति से) स्थानांतरण के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है।’’

उन्होंने कहा कि समायोजन एवं युक्तिकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है और यह प्रक्रिया पूरी तरह स्वैच्छिक है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक आवेदक को 30 विद्यालयों का विकल्प चुनने की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि महिला शिक्षकों की तैनाती उनके पंजीकृत गृह पते के पास पंचायतों में की जाएगी, जबकि पुरुष शिक्षकों की तैनाती उनके प्रखंड से बाहर, लेकिन उससे सटे प्रखंडों में की जाएगी।

तिवारी ने कहा कि राज्य में कक्षा एक से पांच तक के 65,413, कक्षा छह से आठ तक के 9,471, कक्षा नौ से 10 तक के 17,904 तथा कक्षा 11 से 12 तक के 14,500 शिक्षक स्वीकृत पदों की तुलना में अधिशेष हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद अररिया, जमुई और पूर्णिया जैसे कम से कम तीन जिलों में प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी है। अधिशेष शिक्षकों की तैनाती उन विद्यालयों में की जाएगी, जहां शिक्षकों की कमी है। शेष शिक्षकों को आंगनवाड़ी केंद्रों, अनुसूचित जाति छात्रावासों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए संचालित कर्पूरी ठाकुर छात्रावासों में पदस्थापित किया जाएगा।’’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नयी स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों का स्थानांतरण प्रत्येक पांच वर्ष पर किया जाएगा।

भाषा कैलाश आशीष

आशीष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार की नयी नीति के तहत 14,796 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए किया आवेदन: शिक्षा मंत्री

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm