Contract Employees Regularization News Today: एक भी संविदा कर्मचारी नहीं रहेगा अनियमित, नियमितीकरण को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Contract Employees Regularization News Today: एक भी संविदा कर्मचारी नहीं रहेगा अनियमित, नियमितीकरण को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Contract Employees Regularization / Image Source: IBC24 Customized
- 50 हजार संविदा कर्मियों को मिलेगा स्थायी दर्जा
- सामान्य प्रशासन विभाग की दो उच्च स्तरीय बैठकें पूरी
- वेतन, प्रमोशन, पेंशन और स्थानांतरण जैसे सभी लाभ मिलेंगे सरकारी कर्मियों की तरह
पटना: Contract Employees Regularization News Today संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा अब देशव्यापी बनते जा रहा है। देशभर से नियमितीकरण की मांग उठने लगी है। ये मुद्दा देश के उच्च सदन राज्यसभा तक पहुंच चुका है। हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जहां की सरकार ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर पहल की है। इसी बीच खबर आ रही है कि सभी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सरकार ने फैसला ले लिया है। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में दो अहम बैठकें हो चुकी है।
Contract Employees Regularization News Today मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए प्रदेश सरकार तैयारी कर रहा है। चुनाव से पहले सरकारी और संविदा कर्मचारियों को लुभाने के लिए सरकार कई अहम फैसले लेने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सीएम नीतीश सरकार और अधिकारियों के बीच दो बैठकें हुईं हैं जिसमें संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर चर्चा हुई है।
संविदाकर्मियों की मांगों को लेकर पूर्व मुख्य सचिव एके चौधरी की अध्यक्षता में उच्च समिति का गठन 24 अप्रैल 2015 को किया गया था। इस समिति का शुरुआती कार्यकाल 3 महीने का था, लेकिन साल-दर-साल दर्जनों कार्यकाल विस्तार के साथ समिति 2020 तक काम करती रही। कमेटी ने संविदा कर्मियों की संविदा सीमा 60 साल तक करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सरकार ने मान लिया था, लेकिन सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दे पाई थी। अब सरकारी कर्मचारी बनाने का ऐलान हो सकता है।
बात करें प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की तो यहां बिहार में सीएम सचिवालय से लेकर प्रखंड स्तर पर 50 हजार से अधिक कर्मी ठेके पर तैनात हैं। चुनाव से पहले सरकार इन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा देगी। सामान्य प्रशासन विभाग के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस पर दो दौर की बैठकें हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर को क्लर्क पद पर सैटल किया जा सकता है।
नियमितीकरण के बाद मिलेंगे ये फायदे
- LDC यानी लोअर डिवीजन क्लर्क कहा जाएगा।
- इनका वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-4 का हो जाएगा। यानी मूल वेतन वेतन 25,500 रुपए से 81,100 रुपए तक हो सकता है
- हर साल इंक्रीमेंट का फायदा होगा
- साल में दो बार DA इजाफा होगा और 8 साल पर प्रमोशन मिलेगा
- सरकारी सेवा के दौरान मौत पर पति, पत्नी या बच्चे को सरकारी नौकरी मिलेगी
- सरकारी क्वार्टर या फिर हाउस रेंट मिलेगा
- अंतर जिला और जिले के अंदर ट्रांसफर
- न्यू पेंशन स्कीम के तहत बिहार सरकार मूल वेतन और महंगाई भत्ता को जोड़कर उसके कुल राशि का 14 प्रतिशत योगदान मिलेगा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जी हां, बिहार सरकार ने "एक भी संविदा कर्मचारी नहीं रहेगा अनियमित" के सिद्धांत पर काम शुरू कर दिया है, दो दौर की बैठकें पूरी हो चुकी हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Contract Employees Regularization News Today: All Samvida Karmchari will Permanent Soon
PATNA
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
30 Sept 2026 | 8:14 pmबिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
30 Sept 2026 | 7:49 pm