BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भाजपा को समर्थन देने के मूड में तेज प्रताप यादव? जा​एंगे परिवार के खिलाफ? पहले चरण के मतदान के दौरान कह दी बड़ी बात

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना में मतदान करने के बाद बड़ा बयान दिया। …

Bihar Vidhansabha Chunav 2025

Bihar Vidhansabha Chunav 2025

muskan mishra
Published: 06 Nov 2025 | 11:28 amModified: 06 Nov 2025 | 12:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया।
  2. 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
  3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत पहले चरण में ईवीएम में बंद होगी।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पटना: बिहार में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। गुरुवार को विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक राज्य में 13.13% मतदान दर्ज किया गया। मतदान के शुरुआती घंटों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया, कई जगहों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।

पहले चरण का यह मतदान बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा दोनों तय करने वाला माना जा रहा है, क्योंकि इस चरण में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है।

Bihar 1st phase voting 2025: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: इसी बीच जन शक्ति जनता दल (Janshakti Janata Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना में मतदान करने के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

“किसी की भी सरकार रहे, जो आम आदमी को रोजगार देगी, पलायन रोकेगी, बिहार में बदलाव लाएगी, हम उसके साथ रहेंगे। जनता मालिक है, जनता ही चीजें बनाती और बिगाड़ती है। विरासत लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर की है। विचारधारा सामाजिक न्याय, संपूर्ण परिवर्तन और संपूर्ण क्रांति की है।”तेज प्रताप ने आगे कहा, “जैसे हमारे पिताजी कहते थे कि अगर हमें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे, वैसे ही अगर हमें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे। बनेंगे या नहीं बनेंगे, यह 14 तारीख को तय होगा, लेकिन हम इतने लोभी नहीं हैं कि सिर्फ कुर्सी के लिए राजनीति करें।” उनका बयान राज्य की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: इस चरण में करीब 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएँ और पहली बार वोट डालने वाले युवा बड़ी संख्या में शामिल हैं। कुल 1,314 उम्मीदवार इस चरण में मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

Bihar 1st phase election latest news: एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पहले चरण की सभी 121 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। एनडीए के 121 और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जनसुराज पार्टी के लिए भी यह चरण उसकी राजनीतिक जमीन का बड़ा इम्तिहान है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, पहले चरण का मतदान बिहार की सत्ता के समीकरणों पर निर्णायक प्रभाव डालेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी इसी चरण में ईवीएम में बंद हो रही है।

मतदाताओं में जोश

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। युवा और महिलाएँ बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और महिलाओं के लिए विशेष “पिंक बूथ” भी बनाए गए हैं।

पहले चरण के इस मतदान में जनता का जोश और नेताओं के बयान दोनों ही इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि बिहार की जनता इस बार बदलाव और विकास के मुद्दों पर वोट देने के मूड में है। अब सबकी नज़रें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद यह तय होगा कि जनता ने किसे अपना नेता चुना है।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar Assembly Elections 2025: Tejashwi Yadav in the mood to support the BJP?

शहर की खबरें
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm