BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pension Recovery Order Issued: इन पेंशनधारकों के खातों से वापस लिया जाएगा पेंशन का पैसा!.. सरकार ने दिए सख्त निर्देश, जानें क्या है फैसले की वजह

Pension Recovery Order Issued: बयान में कहा गया, “सीएससी के माध्यम से लाइफ ऑथेंटिकेशन नि:शुल्क होगा, और सेवा केंद्रों को फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित …

Pension Recovery Order Issued

Pension Recovery Order Issued

satya prakash
Published: 20 Nov 2025 | 7:22 amModified: 20 Nov 2025 | 7:38 am
HIGHLIGHTS
  1. दो लाख मृत लाभार्थी मिले योजना में
  2. भौतिक सत्यापन एक दिसंबर से शुरू
  3. गलत भुगतान की वसूली होगी तय

Pension Recovery Order Issued: पटना: बिहार सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के दो लाख से अधिक लाभार्थियों की मौत होने की बात सामने आने के बाद बुधवार को जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस योजना के सभी लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन पूरा करें और मृत लाभार्थियों के खातों में भेजी गई राशि की वसूली सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन, मृत्यु मुआवजा तथा विवाह अनुदान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में यह अहम निर्णय लिया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के दो लाख से अधिक लाभार्थियों की मौत हो चुकी है।

Old Age Pension Scheme: सत्यापन प्रक्रिया और विभागीय निर्देश

बैठक की अध्यक्षता करने वालीं विभाग की सचिव बंदना प्रेयशी ने कहा, “जिले के सभी सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ के सहायक निदेशक पारदर्शी सत्यापन सुनिश्चित करें, मृत लाभार्थियों की पेंशन का हस्तांतरण रोकें, जहां आवश्यक हो निर्धारित प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार वसूली करें और लंबित आवेदनों का निपटारा करें।” उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि जिला स्तर के सभी अधिकारी लक्ष्य तय करके सख्त कार्यशैली अपनाएं ताकि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और जवाबदेही के साथ पात्रों तक पहुंच सके। बिहार सरकार ने एक बयान में कहा कि दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब भौतिक सत्यापन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए 80,000 कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

Bihar Pension Scheme: सीएससी आधारित लाइफ ऑथेंटिकेशन और अभियान की शुरुआत

Pension Recovery Order Issued: बयान में कहा गया, “सीएससी के माध्यम से लाइफ ऑथेंटिकेशन नि:शुल्क होगा, और सेवा केंद्रों को फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बायोमेट्रिक सीमाओं के कारण कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे।” सत्यापन अभियान एक दिसंबर 2025 से शुरू होगा। समीक्षा बैठक में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अभियान एक दिसंबर 2025 से सीएससी केंद्रों के माध्यम से शुरू किया जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar government issues order for recovery and physical verification of pension amount

शहर की खबरें
सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

01 Oct 2026 | 9:20 pm
रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

01 Oct 2026 | 9:17 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm