Pension Increase News: सरकार ने बढ़ाया मासिक पेंशन.. अब 6000 की जगह मिलेगा 15 हजार रुपये, पारिवारिक पेंशन में भी इजाफा
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन ले रहे पत्रकारों की मौत होने पर उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार की जगह 10 …

Bihar Journlist Pension Increase News
- पत्रकारों की पेंशन ₹6000 से बढ़कर ₹15000 हुई।
- मृत्यु पर आश्रित को अब ₹10000 मासिक पेंशन मिलेगी।
- नीतीश सरकार का पत्रकारों के लिए बड़ा चुनावी तोहफ़ा।
Bihar Journlist Pension Increase News: पटना: बिहार राज्य में इसी साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार आम मतदाताओं को रिझाने के लिए हर दिन बड़े ऐलान कर रही है। पिछले महीने मुख्यमंत्री नीतीश ने राज्य के पेंशनधारकों को सौगात देते हुए उनके पेंशन में बड़ी वृद्धि की थी।
बिहार में Pension Increase का लाभ किसे मिलेगा?
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी के फैसले को जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवेदनशीलता का प्रमाण बताया था। जदयू ने कहा था कि यह एक करोड़, नौ लाख, से अधिक जरूरतमंद लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।
बहरहाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सभी पात्र पत्रकारों और उनके जीवनसाथियों के लिए 'बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना' के तहत मासिक पेंशन लाभ में करीब ढाई गुना इजाफे का ऐलान किया है। सीएम ने अपने 'एक्स' हेंडल पर यह ऐलान करते हुए लिखा कि, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।"
Pension Increase पर क्या कहा CM नीतीश ने?
Bihar Journlist Pension Increase News: नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि, "लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।"
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 26, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: बिहार सरकार ने पात्र पत्रकारों की मासिक पेंशन राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दी है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Eligible journalists in Bihar will now get 15000 rupees monthly pension instead of 6 thousand
PATNA
और भी पढ़ें ›विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmमारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर
01 Oct 2026 | 2:15 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pmहोंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई
01 Oct 2026 | 1:53 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pmअशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई
01 Oct 2026 | 1:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm