नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
पटना, 31 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी।
विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय की ‘विजिटर’ और राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का यह राजगीर तथा विश्वविद्यालय का पहला दौरा होगा। समारोह के दौरान वह दीक्षांत भाषण देंगी, उपाधियां प्रदान करेंगी तथा मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।
बयान में कहा गया है कि वह विश्वविद्यालय के 2000 सीट वाले नवनिर्मित सभागार “विश्वमित्रालय” का उद्घाटन भी करेंगी।
इस वर्ष दीक्षांत समारोह में 31 देशों के कुल 617 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, क्योंकि नए स्थायी परिसर में आयोजित होने वाला यह पहला दीक्षांत समारोह होगा। इस परिसर का उद्घाटन जून 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
भाषा कैलाश संतोष जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm