MP Veena Devi Fake Voter ID Case: महिला सांसद और उसके पति के पास दो-दो वोटर आईडी.. निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस, इस पार्टी से है MP
सांसद वीणा देवी और उनके पति पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिया नोटिस

MP Veena Devi Fake Voter ID Case:
- 🔹 वीणा देवी और पति को दो वोटर आईडी पर नोटिस।
- 🔹 तेजस्वी यादव ने लगाया फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप।
- 🔹 निर्वाचन आयोग ने 16 अगस्त तक मांगा जवाब।
MP Veena Devi Fake Voter ID Case: पटना: निर्वाचन आयोग ने बिहार के वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद वीणा देवी और उनके पति एवं जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह को कथित तौर पर दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वीणा देवी और उनके पति दिनेश सिंह के पास दो ईपीआईसी (इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पहचान पत्र) कार्ड हैं।
READ MORE: ईसीओआर ने 134 दिन में 10 करोड़ टन माल लदान का बनाया रिकॉर्ड
अधिकारी ने कहा, ‘‘मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने सांसद और उनके पति को नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग को जवाब देने को कहा है।’’ वीणा देवी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मेरा नाम मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में कैसे आया। मैं केवल साहेबगंज विधानसभा सीट की पंजीकृत मतदाता हूं। मुझे इसके बारे में प्रेस के माध्यम से पता चला।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि यह विसंगति निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की गई अनियमितताओं के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुजफ्फरपुर मतदाता सूची से अपना नाम हटाने के लिए एक प्रपत्र जमा किया है। वीणा देवी ने कहा, ‘‘तेजस्वी यादव जो चाहें वह कहें... वह विपक्ष में हैं, इसलिए वह सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के खिलाफ ऐसी बातें कहेंगे।’’ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बिहार में प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से कथित तौर पर लिए गए ‘स्क्रीनशॉट’ साझा करते हुए वीणा देवी और दिनेश सिंह के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का आरोप लगाया।
MP Veena Devi Fake Voter ID Case: तेजस्वी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वह (वीणा देवी) अपनी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट की पंजीकृत मतदाता हैं और इसी नाम के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र की भी मतदाता हैं। जीवनसाथी के ‘कॉलम’ में उनके पति, जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह का नाम भी दर्ज है।’’ यादव ने आरोप लगाया कि उनके पति के पास भी दो अलग-अलग विधानसभा सीट के लिए दो ईपीआईसी कार्ड हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘वीणा देवी वैशाली से सांसद हैं। इनके पास दो अलग-अलग ईपीआईसी कार्ड हैं—यूटी01134543 और जीएसबी1037894 तथा इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट हैं। इनके दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट हैं। दो अलग-अलग ईपीआईसी कार्ड में इनकी अलग-अलग उम्र है। एसआईआर में इन्होंने दो अलग-अलग गणना प्रपत्र भरे।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग-अलग प्रपत्र पर दो अलग-अलग हस्ताक्षर किए होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित नयी मसौदा सूची में दो अलग-अलग ईपीआईसी कार्ड, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग-अलग वोट कैसे बन गए?’’ तेजस्वी ने सवाल किया कि क्या यह निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राजग को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिलीभगत नहीं है?
READ ALSO: Gold Price Today: कीमतें बदल गई हैं! सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर जान लें आज के ताजा भाव
MP Veena Devi Fake Voter ID Case: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वीणा के पति के पास भी दो ईपीआईसी कार्ड हैं - आरईएम0933267 और यूटी01134527 तथा वह दो अलग-अलग लोकसभा सीट पर पंजीकृत मतदाता भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘क्या निर्वाचन आयोग एसआईआर में की जा रही अपनी गड़बड़ियों और गलतियों को स्वीकार करेगा? क्या आयोग दिनेश सिंह को दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?’’ राजद नेता ने बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला देवी और उनके दो रिश्तेदारों पर ‘‘दो मतदाता पहचान पत्र रखने’’ का आरोप लगाया था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि वीणा देवी (सांसद, वैशाली) और उनके पति दिनेश सिंह (JDU एमएलसी) के पास दो-दो मतदाता पहचान पत्र (EPIC कार्ड) हैं, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और लोकसभा क्षेत्रों में दर्ज हैं। यह निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Election Commission issues notice to BJP MP Veena Devi and her husband for allegedly possessing two voter ID cards
PATNA
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pm