अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह में संलिप्तता के आरोप में बिहार से छह लोग गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह में संलिप्तता के आरोप में बिहार से छह लोग गिरफ्तार
पटना, 21 जुलाई (भाषा) आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह में संलिप्तता के आरोप में बिहार के सुपौल और वैशाली जिलों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें देश में साइबर अपराधों को अंजाम देने वाले मुख्य साजिशकर्ता हर्षित कुमार, मोहम्मद सुल्तान और चार अन्य शामिल हैं।
यह समूह कथित तौर पर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, दिल्ली, ओडिशा और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में साइबर अपराधियों के एक गिरोह के माध्यम से काम कर रहा था।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान आठ सिम बॉक्स डिवाइस बरामद कीं। इसके अलावा, कई सिम कार्ड, बैंक पासबुक और क्रेडिट कार्ड भी बरामद किए गए।
ईओयू ने बयान में कहा, ‘‘एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए ईओयू की साइबर शाखा और दूरसंचार विभाग ने संयुक्त रूप से तलाशी ली और भारत में साइबर अपराध के मुख्य साजिशकर्ता हर्षित कुमार, मोहम्मद सुल्तान और चार अन्य को सुपौल और वैशाली से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, दिल्ली, ओडिशा, झारखंड के विभिन्न शहरों में अपने गुर्गों के माध्यम से लोगों को ठगा।’’
भाषा
प्रीति पारुल
पारुल
लेखक के बारे में
Web Title: अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह में संलिप्तता के आरोप में बिहार से छह लोग गिरफ्तार
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm