पीलीभीत में ट्रक चालक की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
पीलीभीत में ट्रक चालक की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
पीलीभीत (उप्र), 18 अगस्त (भाषा) पीलीभीत में पिछले माह एक ट्रक चालक की कथित हत्या कर उसके वाहन में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार तनावपूर्ण संबंध और कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाना हत्या की वजहें बताई जा रही हैं।
उसने बताया कि ट्रक चालक बलविंदर सिंह का जला हुआ शव 10 जुलाई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में उसके जले ट्रक के अंदर मिला था।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी अमनदीप कौर को गोमती गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘महिला पिछले दो-तीन वर्षों से बलविंदर के साथ संबंध में थी और इसे खत्म करना चाहती थी। आरोप है कि बलविंदर उसकी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो परिवार को दिखाने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता था।’’
पुलिस के अनुसार, अमनदीप ने नहर के पास ट्रक में लोहे की रॉड से बलविंदर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘इसके बाद उसने इस मामले को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रक और शव पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।’’
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड और प्लास्टिक की कैन बरामद की है। बलविंदर के भाई की शिकायत पर 24 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
भाषा सं जफर खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: पीलीभीत में ट्रक चालक की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm