डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 12 श्रद्धालु घायल
डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 12 श्रद्धालु घायल
प्रतापगढ़ (उप्र), 17 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के देलहूपुर क्षेत्र में सोमवार को अयोध्या—प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बेकाबू मिनी पर्यटक बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने की घटना में उस पर सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे से एक मिनी टूरिस्ट बस में सवार होकर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु संगम में स्नान के बाद अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए थे।
उन्होंने बताया कि रास्ते में प्रतापगढ़ के देलहूपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या—प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर विश्वनाथगंज के निकट भवानीपुर में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी और फिर पलट गयी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 12 श्रद्धालु जख्मी हो गये जिन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन उनमें से दो को गम्भीर हालत के मद्देनजर प्रयागराज के एस.आर.एन. अस्पताल में भेजा गया है।
भूकर ने बताया कि आशंका है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 12 श्रद्धालु घायल
PRATAPGARH
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm