Govt Employees Arrears Payment Order: सरकारी कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की सौगात, जुलाई 2017 से अटके एरियर का भुगतान का आदेश, जानिए खाते में कब आएगी रकम
Govt Employees Arrears Payment Order: सरकारी कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की सौगात, जुलाई 2017 से अटके एरियर का भुगतान का आदेश, जानिए खाते में कब आएगी रकम

Govt Employees Arrears Payment Order: सरकारी कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की सौगात, जुलाई 2017 से अटके एरियर का भुगतान का आदेश, जानिए खाते में कब आएगी रकम / Image: AI Generated
- जुलाई 2017 से अटके ‘साइकिल अनुरक्षण भत्ता’ के एरियर का भुगतान किया जाएगा
- बकाया राशि का नियमानुसार भुगतान करने के निर्देश जारी किए
- दिवाली से पहले लंबित एरियर की रकम उनके खाते में पहुंच सकती है
प्रयागराज: Govt Employees Arrears Payment Order दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और बोनस भुगतान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार सरकार उन्हें दिवाली पर बड़ी सौगात दे सकती है। वहीं, कुछ जानकारों का मनाना है कि 7th Pay Commission के तहत कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। लेकिन इस बीच सरकारी कर्मचारियों के एरियर से जुड़ी खबर सामने आ रही है। सरकारी कर्मचारियों को जुलाई से रूका हुआ एरियर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
कर्मचारियों को मिलेगा 2017 से अटका हुआ एरियर
Govt Employees Arrears Payment Order मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज मंडल में काम करने वाले ट्रैकमेन कर्मचारियों को जुलाई 2017 से ‘साइकिल अनुरक्षण भत्ता’ के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग के अनुसार पात्र ट्रैकमेन को जून 2025 से इस भत्ते का नियमित भुगतान पहले ही किया जा रहा है। हालांकि, नियमों के तहत यह भत्ता जुलाई 2017 से ही देय था। कर्मचारी संगठन (एआइआरटीयू) और सहायक श्रम आयुक्त के पत्रों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने अब बकाया एरियर देने का फैसला किया है।
दिवाली से पहले खाते में आ सकती है एरियर की रकम
सहायक कार्मिक अधिकारी रुपेश कुमार सुमन ने 10 सितंबर को यह आदेश जारी किया है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग (पूर्व व पश्चिम) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जुलाई 2017 से कर्मचारियों की पात्रता की जांच करें। जांच पूरी होते ही सभी पात्र कर्मियों को नियमानुसार एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। प्रशासन ने की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय और मुख्यालय को भी भेजने को कहा है। इसी क्रम में देश के अन्य जोनों में भी साइकिल भत्ते का एरियर दिये जाने का आदेश अब क्रमवार रूप से जारी किया जा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि दिवाली से पहले उनके खाते में एरियर का पैसा आ जाएगा।
ये भी पढ़ें
- Vijay Sharma-bhupesh Baghel LIVE Debate Today: 18 लाख और 10 लाख... पीएम आवास के आंकड़ों की जंग में किसकी हुई जीत?
- 4th Class Student Caught Nude With Sister: 7वीं क्लास की बहन को न्यूड कर गंदी हरकत कर रहा था क्लास 4 का स्टूडेंट, मां ने पकड़ा रंगे हाथों, स्कूल में मैडम की बनाई थी डर्टी पिक्चर
- NSE IPO Latest News: आखिर NSE IPO सस्ता है तो कितना सस्ता? BSE के मुकाबले कौन दिख रहा है बेहतर, जानिए पूरा गणित
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रयागराज मंडल के पात्र ट्रैकमेन कर्मचारियों को जुलाई 2017 से लंबित ‘साइकिल अनुरक्षण भत्ता’ के एरियर का भुगतान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Govt Employees Arrears Payment Order: Govt Will pay Arrears from July 2017 to Railway Employee. Order Issued
Prayagraj
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am