BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahakumbh 2025: कुंभ में नकली संतों को रोकने लगेगा ‘फर्जी बाबा स्कैनर’! अखाड़ा परिषद ने तैयार फर्जी संतों की लिस्ट

Mahakumbh 2025: ‘ रवींद्र पुरी महाराज ने साफ किया कि परिषद फर्जी बाबाओं के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा। उनकी मांग है कि ऐसे बाबाओं को न केवल महाकुंभ से …

Mahakumbh 2025: कुंभ में नकली संतों को रोकने लगेगा ‘फर्जी बाबा स्कैनर’! अखाड़ा परिषद ने तैयार फर्जी संतों की लिस्ट
Dr.Anil Shukla
Published: 09 Oct 2024 | 11:44 pmModified: 09 Oct 2024 | 11:46 pm

Prayagraj Mahakumbh 2025: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा है कि महाकुंभ में जो लोग भी सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचा रहें हैं। ऐसे बाबाओं का प्रवेश से रोकने के लिए अखाड़ा परिषद सख्त कदम उठाएगी।

जितने भी फर्जी बाबा पहले जेल जा चुके हैं, अखाड़ा परिषद एक बैठक करके फर्जी बाबाओं की लिस्ट निकाल करके मेला प्राधिकरण को सौंपेगा। मेला प्रशासन से ऐसे फर्जी बाबाओं को मेले में न तो जगह दी जाएगी और न ही उन्हे कोई सुविधा दी जाएगी।

read more: धोखाधड़ी के मामले में सीमा शुल्क विभाग के पूर्व अधिकारी को एक साल की जेल

अखाड़ा परिषद ने इस मामले पर विशेष बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। जहां फर्जी बाबाओं की सूची तैयार कर मेला प्राधिकरण को सौंपी जाएगी।

रवींद्र पुरी महाराज ने साफ किया कि परिषद फर्जी बाबाओं के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा। उनकी मांग है कि ऐसे बाबाओं को न केवल महाकुंभ से दूर रखा जाए, बल्कि उन्हें किसी भी तरह की सुविधाएं भी न दी जाएं।

यह पहली बार नहीं है जब अखाड़ा परिषद ने इस प्रकार का निर्णय लिया हो, 2019 के कुंभ में भी कुछ बाबाओं पर प्रतिबंध लगाया गया था, और इस बार भी अखाड़ा परिषद ने तय किया है कि जिन बाबाओं पर गम्भीर आरोप लगे हैं या जो जेल में बंद हैं, उन्हें भी मेले से दूर रखा जाएगा।

महाकुंभ एक पवित्र आयोजन

श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के महंत दुर्गादास ने अखाड़ा परिषद के इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि यह समय की मांग है। आजकल बाबा बनकर लोग दूसरों को गुमराह कर रहे हैं और सनातन धर्म की मूल शिक्षाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।

दुर्गादास का मानना है कि ऐसे फर्जी बाबाओं पर सिर्फ सामाजिक निंदा नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की है, इन बाबाओं के लिए दंड का प्रावधान बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे लोग सनातन धर्म को नुकसान न पहुंचा सकें।

read more: जॉर्ज ने वेई को हराकर उलटफेर किया, लक्ष्य आर्कटिक ओपन के दूसरे दौर में

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु भी इस कदम का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि महाकुंभ एक पवित्र आयोजन है और इसका उद्देश्य समाज और धर्म का कल्याण है। जो लोग इस उद्देश्य को दूषित कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अखाड़ा परिषद का यह कदम सिर्फ महाकुंभ की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म की पवित्रता और उसके आदर्शों की रक्षा के लिए है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Mahakumbh 2025: 'Fake Baba Scanner' will be used to stop fake saints in Kumbh! Akhada Parishad has prepared a list of fake saints

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm