TTE Ki Pitai Ka Video: रेलवे स्टेशन पर रेल गार्डों ने टीटीई को पीटा, गालियों के साथ की थप्पड़ों की बौछार, वीडियो वायरल
TTE Ki Pitai Ka Video: रेलवे स्टेशन पर रेल गार्डों ने टीटीई को पीटा, गालियों के साथ की थप्पड़ों की बौछार, वीडियो वायरल

TE Ki Pitai Ka Video| Image source: @SachinGuptaUP
- दुरंतो एक्सप्रेस के TTE को रेल गार्डों ने पीटा
- रेल गार्डों ने प्रयागराज जंक्शन पर की TTE की पिटाई
- दोषी कर्मचारियों की पहचान कर की जाएगी सख्त कार्रवाई
TTE Ki Pitai Ka Video: प्रयागराज। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रेल गार्डों द्वारा टीटीई की खूब पिटाई की जा रही है। इतना ही नहीं उसे गंदी गालियां भी दी गई। यह मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जक्शन का बताया जा रहा है, जहां दुरंतो एक्सप्रेस के TTE के साथ रेल गार्डों ने मारपीट की। जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन तब तक टीटीई की जमकर पिटाई हो चुकी थी।
Read More: UPI Transaction Limits: यूपीआई के नियमों में बड़ा बदलाव! अब NPCI तय करेगा पर्सन-टू- मर्चेंट ट्रांजैक्शन की लिमिट, RBI ने दिया आदेश
TTE को रेल गार्डों ने बुरी तरह पीटा
बताया जा रहा है कि, प्रयागराज जंक्शन पर मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के एसएलआर कोच (सेकंड क्लास, लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन) में मुंबई मंडल का एक TTE टिकट चेक करने घुस गया। बस इसी बात पर गार्ड भड़क गए और ट्रेन जब प्रयागराज पहुंची तो गार्डों ने अपने साथियों को बुलाया और TTE पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद रेल यात्रियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं, इस मामले का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इधर मामले से पूरे महकमे में खलबली मच गई।
Read More: Damad Saas Love Story: अपने ही होने वाले दामाद को ही दिल दे बैठी सास, बेटी की शादी से पहले उठाया ये फैसला, अब सदमे में पूरा परिवार
दोषी कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
आरपीएफ ने किसी तरह टीटीई को बचाया और थाने ले जाकर मेडिकल जांच कराई। टीटीई की ओर से घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन देर शाम तक किसी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल डीओएम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से दोषी कर्मचारियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुरंतो एक्सप्रेस के TTE MK पोदर को रेल गार्डों ने पीटा। TTE टिकट चेक करने गार्ड कोच में घुस गए। इसी बात पर गार्ड भड़क गए। ट्रेन जब प्रयागराज पहुंची तो गार्डों ने अपने साथी बुला लिए और TTE को थप्पड़ बरसाए। रेलवे ने मामले की जांच शुरू की। pic.twitter.com/qvGzx2QC3Q
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 9, 2025
(Disclaimer: इस वीडियो में गालियों का प्रयोग किया गया है। IBC24 इस प्रकार की हिंसा और नकारात्मकता को बढ़ावा नहीं देता। यह वीडियो केवल जागरूकता के उद्देश्य से साझा किया जा रहा है।)
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर हुई, जहां दुरंतो एक्सप्रेस के टीटीई (ट्रेन टिकट निरीक्षक) के साथ रेल गार्डों ने मारपीट की।
Web Title: TTE Ki Pitai Ka Video
Prayagraj
और भी पढ़ें ›कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pm