Pune Dam Accident Latest News: बरगी के बाद अब इस डैम में बड़ा हादसा.. एक साथ इतने लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह
Pune Dam Accident Latest News: पुणे के मावल में बांध में सेल्फी लेते समय तीन दोस्तों की डूबने से मौत, पिकनिक बना हादसा

Pune Dam Accident Latest News
- पुणे के मावल में सेल्फी लेते समय तीन दोस्तों की मौत
- पिकनिक के दौरान जलाशय में डूबने से हुआ हादसा
- एनडीआरएफ और स्थानीय टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पुणे: जिले के मावल तहसील में शुक्रवार को पिकनिक मनाने बांध के जलाशय में उतरे दोस्तों की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई, जब सेल्फी लेने के दौरान उनमें से तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। (Pune Dam Accident Latest News) पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के मावल तहसील के नवलख उमब्रे गांव के पास स्थित जाधववाड़ी बांध पर अपराह्न करीब तीन बजे हुई। पुणे जिले के भोसारी से आए छह दोस्तों का एक समूह पिकनिक के लिए बांध के जलाशय में उतरा था। पुलिस ने मृतकों की पहचान अजय गरुडे, संतोष एडके और अनिकेत पवार के रूप में की है।
सेल्फी लेने के दौरान बड़ा हादसा
तलेगांव एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार, समूह के चार सदस्य घुटने तक गहरे पानी में खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन किनारे पर खड़ा उनमें से एक फिसलकर गहरे पानी में गिर गया। चूंकि, चारों ने एक-दूसरे के गले में हाथ डाल रखे थे, इसलिए वे एक के बाद एक पानी में गिरते गए और डूबने लगे।’’
उन्होंने बताया कि समूह का एक सदस्य, जो कुछ दूरी पर खड़ा था, तुरंत दौड़कर आया और चारों दोस्तों में से एक को पानी से बाहर निकालने में कामयाब रहा। स्थानीय बचाव दल, वन्यजीव रक्षक मावल संस्था और शिवदुर्ग बचाव दल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। (Pune Dam Accident Latest News) उन्होंने तलाश अभियान चलाया और जलाशय में डूबे तीन लोगों के शव बरामद कर लिए।
बरगी बाँध हादसे में 9 लोगों ने गंवाई जान
गौरतलब है कि, इससे पहले गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी बाँध में बड़ा हादसा सामें आया था। यहां पर्यटकों से भरा एक क्रूज गहराई में जाकर पलट गया। हादसे के दौरान क्रूज में मौजूद ज्यादातर को बचा लिया गया जबकि अब तक 9 लाशें बरामद की जा चुकी है।
राज्य सरकार ने दिए है जाँच के आदेश
मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर जिले के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की जांच का शुक्रवार को आदेश दिया और राज्य में क्रूज के संचालन पर रोक लगा दी। मुख्यमंत्री ने लोक भवन के बाहर कहा कि इस दुर्घटना की जांच पर्यटन विभाग करेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। बचाव दलों ने साहस का परिचय देते हुए कई लोगों की जान बचाई। (Pune Dam Accident Latest News) मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए जोखिम उठाने वाले स्थानीय निवासियों को उनकी बहादुरी के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने जताया दुःख, किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
इन्हें भी पढ़ें:-
घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया
दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर
एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सेल्फी लेते समय एक युवक फिसला, जिससे बाकी दोस्त भी पानी में गिरकर डूब गए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Pune Dam Tragedy: Three Friends Drown While Taking Selfie at Maval Reservoir During Picnic
PUNE
और भी पढ़ें ›
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amआईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pm