Food Poisoning News: शादी समारोह में अचानक मची अफरातफरी, एक साथ 70 से ज्यादा लोग पहुंच गए अस्पताल, हालत देख डॉक्टर भी रह गए दंग

Food Poisoning News: शादी समारोह में अचानक मची अफरातफरी, एक साथ 70 से ज्यादा लोग पहुंच गए अस्पताल, हालत देख डॉक्टर भी रह गए दंग

Food Poisoning News: शादी समारोह में अचानक मची अफरातफरी, एक साथ 70 से ज्यादा लोग पहुंच गए अस्पताल, हालत देख डॉक्टर भी रह गए दंग

Food Poisoning News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 28, 2026 / 08:26 am IST
Published Date: May 28, 2026 8:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • खाना खाने के बाद 70 से अधिक लोग बीमार
  • मरीजों से मुलाकात और निर्देश
  • चौबीसों घंटे देखरेख जारी

संगरूर: Food Poisoning News पंजाब में संगरूर के मूनक में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 70 से अधिक लोग बीमार हो गए। (Food Poisoning Case) अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीमार लोगों को एक सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Punjab Wedding News पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बुधवार को मूनक के सिविल अस्पताल का दौरा किया और शादी समारोह में खाना खाने के बाद बीमार पड़े लोगों को दिए जा रहे इलाज की समीक्षा की। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रभावित लोगों के लिए निर्बाध चिकित्सा सुविधाएं और त्वरित इलाज सुनिश्चित करें।

गोयल ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति की तब तक चौबीसों घंटे निगरानी रखें, जब तक कि हर मरीज पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता। इन निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम इलाज की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की देखरेख के लिए अस्पतालों में पहुंचीं। गोयल ने बताया कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद 72 लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।