Punjab Police Bharti 2026: अब पुलिस बनने का सपना होगा पूरा, यहां इतने हजार पदों निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Punjab Police Bharti 2026: अब पुलिस बनने का सपना होगा पूरा, यहां इतने हजार पदों निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Punjab Police Bharti 2026/ Image: IBC24 Customized
- पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती
- आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से 30 मार्च 2026 तक
- चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 मासिक वेतन मिलेगा
नई दिल्ली: Punjab Police Bharti 2026 अगर आप भी पुलिस में भर्ती होकर वर्दी पहनने का सपना देखते हैं, तो अब आपके लिए यह मौका हकीकत में बदल सकता है। युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती के दरवाजे खुलने वाले हैं। जिससे हजारों उम्मीदवारों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।
Punjab Police Bharti 2026 दरअसल, पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कांस्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 10 मार्च से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर जाकर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
जिला पुलिस कैडर: 2,522 पद
सशस्त्र पुलिस (Armed Police) कैडर: 776 पद
आयु-सीमा
अगर आप पुलिस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी न्यूनतम आयु वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। पूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। मैट्रिक परीक्षा में पंजाबी भाषा को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा/उत्तीर्ण किया हो, या पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित पंजाबी की कोई समकक्ष परीक्षा पास की हो।
कितना मिलेगा वेतन: चयनित उम्मीदवार को 19,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
Punjab Police Bharti 2026: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करें, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं।
लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सही-सही दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि)।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सबमिट करें।
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड/प्रिंट करें भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
इन्हें भी पढ़े:-
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, धन-संपन्नता में होगी वृद्धि, जानें किन्हें बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें सोमवार का राशिफल
- President Droupadi Murmu Congratulates Team India : T20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, जीत से गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, दिया दिल छू लेने वाला संदेश
- Iran Attacks Saudi Arabia: ईरान ने सऊदी में फिर किया मिसाइल से अटैक, भारतीय नागरिक की मौत, इस वजह से गए थे विदेश

Facebook


