Vande Bharat: बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान! मुर्मू के दौरे को लेकर छिड़ा घमासान, पीएम मोदी ने साधा निशाना तो ममता ने ऐसे किया पलटवार
Vande Bharat: राष्ट्रपति मुर्मू के बंगाल दौरे को लेकर विवाद छिड़ा है, जो लगातार गरमाया हुआ है। पीएम मोदी ने भी इसे लेकर सीएम ममता को घेरा
Vande Bharat/Image Credit IBC24.in
- बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा हाई है।
- बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर है।
- ताजा विवाद राष्ट्रपति मुर्मू के बंगाल दौरे को लेकर छिड़ा है
Vande Bharat: नई दिल्ली: बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा हाई है। बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर है। जिसके चलते दोनों पार्टियां एक दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। ताजा विवाद राष्ट्रपति मुर्मू के बंगाल दौरे को लेकर छिड़ा है, जो लगातार गरमाया हुआ है। रविवार को पीएम मोदी ने भी इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी को घेरा तो ममता भी पीएम पर पलटवार में पीछे नहीं रहीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर ना तो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रिसीव किया और ना ही कोई मंत्री एयरपोर्ट पहुंचा। बल्कि राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम स्थल तक बदल दिया गया। इस मामले पर राष्ट्रपति मुर्मू पहले ही अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। वही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर हमलावर है। (Vande Bharat) दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इसे नारी शक्ति का अपमान बताकर TMC को घेरा। इसे राष्ट्रपति का ही नहीं बल्कि संविधान का भी अपमान बताया।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अपमान को संविधान के अपमान से जोड़ा तो विपक्ष भी शांत नहीं बैठा। TMC प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक सभा के दौरान एक पोस्टर दिखाया, जिसमें पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू नजर आ रहे है। तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी बैठे है। जबकि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू खड़ी है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ही बार-बार राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान करते चले आ रहे है, तो कुल मिलाकर एक बात साफ है। (Vande Bharat) बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते TMC और बीजेपी सियासत का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। बंगाल में राष्ट्रपति के दौरे पर भी ऐसी सियासी रोटियां सेंकी जाएंगी और चुनावी लाभ लेने की कोशिश बीजेपी और TMC की ओर से की जाएगी इसकी किसी ने शायद ही कभी कल्पना की होगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- India vs New Zealand Final : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई, कहा- यह गौरव का क्षण
- IND Vs NZ T20 World Cup Final: एक ने बल्ले तो एक ने गेंदबाजी में किया कमाल, टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड, आप भी जानें नाम
- CM Dr. Mohan Yadav on Team India Victory : टीम इंडिया की जीत पर झूम उठे सीएम डॉ. मोहन यादव, वर्ल्ड कप जीत के बाद पूरी टीम की तारीफ में कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

Facebook


