Weather Update Today: आज से बदलेगा मौसम, लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जताई संभावना

Weather Update Today: आज से बदलेगा मौसम, लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जताई संभावना

Weather Update Today: आज से बदलेगा मौसम, लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जताई संभावना

Weather Update Today/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 9, 2026 / 07:49 am IST
Published Date: March 9, 2026 7:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार के 32 जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना
  • हवा की गति 30–40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है
  • रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई

बिहार: Weather Update Today देश के सभी राज्यों में अब ठंड की ​विदाई हो चुकी है। जिसके बाद अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। सुबह होते ही कई हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं दोपहर तक तेज धूप से लोग परेशान हो गए हैं, तो दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बात करें बिहार की तो यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।

अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश

Bihar Weather Update Today मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी बंगाल के ऊपर भी एक चक्रवाती सर्कुलेशन बन रहा है। जिसका असर बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के 32 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

ऐसा रहा रविवार का तापमान

रविवार (8 मार्च) की बात करें तो प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य का अधिकतम तापमान 28.1 से 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।