Suryakumar Yadav On Retirement: T20 World Cup जीतने के बाद अब संन्यास लेंगे सूर्यकुमार यादव? बताया आगे का प्लान, जानें आप भी..

Suryakumar Yadav On Retirement: T20 World Cup जीतने के बाद अब संन्यास लेंगे सूर्यकुमार यादव? बताया आगे का प्लान, जानें आप भी..

Suryakumar Yadav On Retirement: T20 World Cup जीतने के बाद अब संन्यास लेंगे सूर्यकुमार यादव? बताया आगे का प्लान, जानें आप भी..

Suryakumar Yadav On Retirement | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 9, 2026 / 08:16 am IST
Published Date: March 9, 2026 8:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिटायरमेंट की अटकलों को खारिज किया
  • सूर्या ने आगे के प्लान में ओलंपिक और अगले वर्ल्ड कप पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही

नई दिल्ली: Suryakumar Yadav On Retirement भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप (India T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम अब उस खास लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट जिताया है। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए।

संन्यास पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

Suryakumar Yadav News फाइनल मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से जब उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया। सूर्या ने कहा कि ‘जब सब कुछ इतना अच्छा चल रहा है तो रिटायरमेंट के बारे में सोचने की क्या जरूरत है।’ यानी उन्होंने साफ किया कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और अभी काफी क्रिकेट बाकी है।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने संन्यास लिया था और नई टीम तैयार हुई थी। अब सूर्या ने अपने संन्यास से जुड़ी अटकलों पर सीधा-सपाट जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने अपने आगे के प्लान को भी बताया है।

बताया आगे का प्लान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने आगे का प्लान भी बताया है। कप्तान ने अपना फ्यूचर प्लान साफ किया कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उनकी नजरें ओलंपिक और अगले वर्ल्ड कप पर हैं। वहीं संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती को लेकर भी उन्होंने ढेर सारी बातें कीं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।