BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

डंपर ने मारी पिकअप वाहन को टक्कर, तीन लोगों की मौत

डंपर ने मारी पिकअप वाहन को टक्कर, तीन लोगों की मौत

डंपर ने मारी पिकअप वाहन को टक्कर, तीन लोगों की मौत
Bhasha
Published: 17 Feb 2026 | 6:08 pmModified: 17 Feb 2026 | 6:08 pm

रायबरेली (उप्र), 17 फरवरी (भाषा) रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लालगंज-रायबरेली मुख्य मार्ग पर डंपर ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दिल्ली निवासी विपिन (32), जौनपुर निवासी अखिलेश (45) और बुलंदशहर निवासी रोहित गुप्ता (30) माल ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले पिकअप वाहन पर सवार होकर वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। पिकअप वाहन रोहित चला रहा था।

उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन जब लालगंज-रायबरेली मुख्य मार्ग पर बदई का पुरवा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए पिकअप वाहन के अगले हिस्से को काटकर तीनों को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूत्रों ने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। मृतक विपिन के चाचा बालचंद की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: डंपर ने मारी पिकअप वाहन को टक्कर, तीन लोगों की मौत

People also search for:DeathdumperupUP Dumper Death
शहर की खबरें
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm