उप्र : राहुल गांधी के विरुद्ध परिवाद दायर
उप्र : राहुल गांधी के विरुद्ध परिवाद दायर
रायबरेली (उप्र), 25 मई (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ यहां अपर सिविल जज की अदालत में परिवाद दायर किया गया है।
अधिवक्ता शकील अहमद खान ने सोमवार को गांधी के खिलाफ यह परिवाद दायर किया।
खान ने परिवाद में कहा है कि गांधी ने गत 20 मई को अपने रायबरेली दौरे के दौरान डीह के लोधवारी गांव में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जिससे उन्हें आघात लगा है।
उन्होंने बताया कि अदालत से अनुरोध किया गया है कि न्याय हित में प्रार्थी व उसके गवाहों के साक्ष्य दर्ज कर राहुल गांधी को जिन धाराओं में दोषी पाया जाए उनमें तलब कर दंडित किया जाए।
मालूम हो कि राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ अमेठी के दो दिवसीय दौरे के दौरान अपने भाषणों में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उन्हें 'गद्दार' कहा था।
भाषा सं सलीम मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : राहुल गांधी के विरुद्ध परिवाद दायर
RAE BARELI
और भी पढ़ें ›हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pm