BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी, मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खाते में भेजे 647 करोड़ रुपए

Mahtari Vandan Yojana 19th installment released: 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 13 लाख रुपए महिलाओं के खाते में …

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों की हो गई छंटनी / Image: IBC24 Customized

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों की हो गई छंटनी / Image: IBC24 Customized

Dr.Anil Shukla
Published: 05 Sept 2025 | 3:58 pmModified: 05 Sept 2025 | 4:35 pm
HIGHLIGHTS
  1. महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी
  2. 70 लाख महिलाओं के खाते में डाले गए रुपए
  3. नगर पालिका परिसर में रेलवे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन

रायगढ़: Mahtari Vandan Yojana 19th installment released, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में मंच से महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी की। उन्होंने 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 13 लाख रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया।

read more: IAS Transfer and New Posting Order: केंद्र के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल.. IAS वी. श्रीनिवासन को अस्थाई तौर पर दिया गया DoPT सेक्रेटरी का चार्ज, देखें आदेश

नगर पालिका परिसर में रेलवे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन

सीएम विष्णुदेव रायगढ़ के खरसिया पहुंचे हैं, खरसिया के अटल परिसर में अटल बिहारी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया है। साथ ही नगर पालिका परिसर में रेलवे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विदेश दौरे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने नई उद्योग नीति लाई है। हम विदेशों में उद्यमियों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दे रहे। छत्तीसगढ़ में उद्योगों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। सरकार के बेहतर परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। सरकार ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया, ये उसका परिणाम है।

read more: Pendra News: न्यायाधीश के बंगले में दिनदहाड़े चोरी, चांदी की कटोरी, चम्मच सहित सीसीटीवी कैमरा ले उड़े चोर, VIP कॉलोनी में सनसनी

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना की 19 वीं किस्त का हर महिला को इंतजार था। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए उनके बैंक खाते में जारी किए जाते है। छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं।

आपके खाते में ना आए रकम तो क्या करें?

अगर महतारी वंदन की 19 वीं किस्त की रकम आपके खाते में ना आए तो ऐसे में क्या करना चाहिए। इसके लिए हम आपको आगे बता रहे हैं।

सिंतबर महीने की महतारी वंदन योजना की 19 वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपको बैंक अकाउंट में योजना के पैसे नहीं पहुंचते है तो इसके लिए आप https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकती है। यहां आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर
(हेल्प डेस्क नं : +91-771-2220006) पर कॉल कर अपनी शिकायत का समाधान पा सकती है। इसके साथ ही आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर यहां के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकती है। इसके अलावा आप इस लिंक पर https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/public_doc/control_room.pdf
जाकर अपने क्षेत्र के दिए गए कंट्रोल रूम नंबर पर भी संपर्क कर सकती हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 👉 इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: 19th installment of Mahtari Vandan Yojana released, Chief Minister Sai sent 647 crore rupees to women's accounts

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am