Raigarh Police Operation Ankush: आईपीएल से ‘काली कमाई’ की प्लानिंग पड़ी भारी.. रायगढ़ में हत्थे चढ़ें दो सटोरिये, मास्टरमाइंड पहले ही फरार
Raigarh Police Operation Ankush: रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश के तहत आईपीएल सट्टा गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार।

Raigarh Police Operation Ankush
- ऑपरेशन अंकुश में दो सटोरिये गिरफ्तार
- यूपीआई से हो रहा था सट्टे का लेनदेन
- मास्टरमाइंड आरोपी अब भी फरार
रायगढ़: जिले की पुलिस ने ऑपरेशन "अंकुश" के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आईपीएल मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिखते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। (Raigarh Police Operation Ankush) खास बात यह है कि सट्टे का पूरा लेनदेन यूपीआई के जरिए किया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी कामयाबी
दरअसल, जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोईरदादर स्थित गुरूकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो युवक मोबाइल के जरिए कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल टी-20 मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे हैं।
सूचना मिलते ही साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पंकज जय सिंह और जयदेव मित्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर जयदेव मित्रा मोबाइल पर सट्टा खेलते और उसका हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा गया।
यूपीआई के जरिए पैसों का लेनदेन
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा चला रहे थे और सट्टे की रकम यूपीआई के जरिए लेते थे। (Raigarh Police Operation Ankush) उन्होंने यह भी बताया कि वे यह पूरा काम मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाल के लिए कर रहे थे, जो फिलहाल फरार है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वीवो और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया है। जांच में मोबाइल में “ऑल पैनल एक्स” और “जलवा” जैसे सट्टा साइट्स सक्रिय पाए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी सानू बेरीवाल की तलाश जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला
गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा
बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की
हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल सट्टा चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raigarh Police Bust IPL Betting Operation Ankush, Two Arrested Using UPI Transactions, Mastermind Still Absconding
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amमोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pm