AI Learning With Mantra in School: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव, सांस्कृतिक लर्निंग के साथ होगी एआई की पढ़ाई, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान
AI Learning With Mantra in School: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव, सांस्कृतिक लर्निंग के साथ होगी एआई की पढ़ाई, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान

AI Learning With Mantra in School: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव, सांस्कृतिक लर्निंग के साथ होगी एआई की पढ़ाई, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान / Image: AI Generated
- राष्ट्रगान के साथ मंत्रोच्चार कर पढ़ाई की होगी शुरुआत
- बारहखड़ी से लेकर AI तक की आधुनिक शिक्षा देने की तैयारी
- ज्यादा कीमत पर किताब बेचने वाले निजी प्रकाशकों पर सख्त कार्रवाई
रायपुर: AI Learning With Mantra in School छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसकी घोषणा खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कर दी है। गजेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान के साथ मंत्रोचार भी अनिवार्य होगा और मंत्रोचार के साथ ही पढ़ाई शुरू होगी। वहीं, उन्होंने ये भी कहा हे कि हम सांस्कृतिक लर्निंग के साथ-साथ बच्चों को एआई से जोड़ने वाली शिक्षा भी देंगे। बारहखड़ी से लेकर AI तक की जानकारी देंगे। उन्होंने बातया कि हर महीने दो-तीन महापुरुषों पर व्याख्यान होगा और स्कूल में लोकल तीज त्योहार मनाएंगे, योग मनाना अनिवार्य होगा। मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि 15 अप्रैल से 15 जून तक शिक्षक-प्रिंसिपल की ट्रेनिंग चलेगी, जिसमें उन्हें एआई बेस्ट ट्रेनिंग दी जाएगी।
स्कूलों में सांस्कृतिक लर्निंग के साथ होगी एआई की पढ़ाई
AI Learning With Mantra in School मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूलों में प्राइवेट प्रकाशक की किताब बेचने और मनतानी कीमत वसूली किए जाने पर सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा है कि हमें बहुत सारी जगह से शिकायत मिली है, हमने मुख्य सचिव से कार्रवाई करने को कहा है। मुख्य सचिव से सभी कलेक्टर को पत्र जारी किया गया है, ज्यादा रेट पर किताब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सारे जिला शिक्षा अधिकारी को भी जांच करने कहा गया है। हमने निर्देश दिया है कोई शिकायत ना भी करें और सिर्फ जानकारी भी मिले तो जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई करनी होगी।
अधिक रेट पर किताब बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन 09 अप्रैल 2026 को दोपहर बजे पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में किया जाएगा। यह बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें राज्यभर के लगभग 751 विद्यालयों के प्राचार्य भाग लेंगे।
प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक
बैठक में आगामी शिक्षा सत्रं के बोर्ड परीक्षा परिणामों के लक्ष्य निर्धारण, नीट (NEET) एवं जी (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की भागीदारी और सफलता बढ़ाने की रणनीति, प्रवेश प्रक्रिया, अंग्रेजी भाषा दक्षता में सुधार के प्रयास, पीटीए बैठकों की समीक्षा, पालक-अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार सह-शैक्षणिक गतिविधियों की उपलब्धियां, विद्यालयों के आकर्षक शैक्षणिक वातावरण निर्माण, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय के उपयोग, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार तथा नवाचार गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी संबंधित प्राचार्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें
- Puducherry Nila Robot: मतदान केंद्र पर मतदाताओं का हुआ अनोखा स्वागत, AI रोबोट बना आकर्षण का केंद्र, वीडियो हुआ वायरल, देखें आप भी..
- Stock Market Today: गिरावट की आहट या बड़ा तूफान? गिफ्टी निफ्टी 150 अंक लुढ़का, क्या आज बिकवाली मचाएगी हाहाकार?
- Middle East War News: ‘न पहले साथ था और न भविष्य में..’, इन देशों पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा वार, एक को बताया ‘बड़ा लेकिन बुरी तरह संचालित..’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अब स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ मंत्रोच्चार के बाद पढ़ाई शुरू की जाएगी।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: AI Learning With Mantra in School: Education minister Gajendra Yadav Big Announcement
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm