Stock Market Today: गिरावट की आहट या बड़ा तूफान? गिफ्टी निफ्टी 150 अंक लुढ़का, क्या आज बिकवाली मचाएगी हाहाकार?
Stock Market Today: ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर पर संकट गहराता दिख रहा है। इजराइल के लेबनान हमले में भारी जानहानि के बाद ईरान भड़क गया और हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की चेतावनी दी। तनाव बढ़ने से पश्चिम एशिया में हालात बिगड़े और बाजारों में घबराहट फैल गई, जिससे गिफ्ट निफ्टी 150 अंक से ज्यादा गिरा।
(Stock Market Today/ Image Credit: Pixabay)
- गिफ्ट निफ्टी 150 अंक से ज्यादा टूटा
- पश्चिम एशिया में तनाव से बाजार सहमा
- हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर खतरा बरकरार
नई दिल्ली: Stock Market Today in India: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ सीजफायर अब संकट में नजर आ रहा है। इजराइल के लेबनान पर बड़े हमले के बाद हालात और बिगड़ते नजर आ रहा है। इससे पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है और शांति की उम्मीद कमजोर पड़ती दिख रही है। भड़के ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उसने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति कोई जहाज गुजरा तो कार्रवाई की जाएगी। यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम है, इसलिए इस कदम से वैश्विक सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।
बाजारों में बढ़ी घबराहट
सीजफायर पर अनिश्चितता के कारण निवेशकों में डर का माहौल बन गया है। गिफ्ट निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही और डाओ फ्यूचर्स में हल्की गिरावट ने संकेत दिया कि वैश्विक बाजार दबाव में हैं।
अमेरिकी बाजार ने दिया मिला-जुला संकेत
हालांकि इससे पहले अमेरिकी बाजारों में मजबूती देखने को मिली थी। डॉव जोन्स और नैस्डैक करीब 3 प्रतिशत तक चढ़कर बंद हुए थे। यह तेजी सीजफायर की खबर के बाद आई थी, लेकिन अब बढ़ते तनाव ने फिर से अनिश्चितता पैदा कर दी है।
तेल की कीमतों में उछाल
मिडिल ईस्ट से सप्लाई बाधित होने की आशंका के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 97 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे महंगाई बढ़ने का डर फिर से बढ़ गया है और बाजारों पर दबाव बना हुआ है।
कमोडिटी और करेंसी बाजार का हाल
जहां तेल में तेजी है, वहीं सोना और चांदी में कमजोरी देखने को मिली। सोना करीब 1 प्रतिशत और चांदी ढाई प्रतिशत तक गिर गई। करेंसी बाजार में डॉलर थोड़ा मजबूत हुआ, जबकि यूरो, येन और अन्य मुद्राओं में हल्की कमजोरी दर्ज की गई।
आज के लिए क्या है ग्लोबल संकेत
पश्चिम एशिया में सीजफायर पर खतरे से बाजारों में घबराहट बढ़ी है। गिफ्ट निफ्टी 150 अंक से ज्यादा गिरा, एशियाई बाजार और डाओ फ्यूचर्स कमजोर दिखे। हालांकि अमेरिकी बाजार पहले तेज रहे। हॉर्मुज तनाव से ब्रेंट 97 डॉलर पार पहुंचा, जबकि सोना-चांदी में गिरावट देखने को मिली।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price 09 April 2026: पेट्रोल 78 और डीजल 82 रुपए लीटर! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच आई राहत भरी खबर तो लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है
- Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting Live: असम, केरलम, पुडुचेरी में वोटिंग जारी, 1899 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, PM मोदी की ये अपील
- Middle East War Update: क्या नए जंग के तैयारी में है इजरायल? पीएम नेतन्याहू ने जीत के दावे के साथ कहा-अभी भी कुछ लक्ष्य पूरे करने हैं, पढ़िए पूरी बात…

Facebook


