Babylon Tower Suicide Raipur: क्या एकाउंटेंट ने इस वजह से लगाई बेबीलोन कमर्शियल टॉवर से ‘मौत की छलांग?”.. सामने आया बड़ा एंगल..
पुलिस ने मौके पर मृतक की बाइक और जेब की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फिलहाल, पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और अन्य …
Babylon Tower Suicide Raipur Update in Hindi
- रायपुर के बेबीलोन टॉवर में सुसाइड का मामला
- पुलिस को नहीं मिला मृतक का लिखा सुसाइड नोट
- मोबाइल से मिले क्लू से पुलिस को मिलेगी मददब
Babylon Tower Suicide Raipur Update in Hindi: रायपुर: राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक स्थित बेबीलोन कमर्शियल टॉवर में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। सातवीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान विजय बसोने, निवासी जयहिंद चौक, लोधीपारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विजय पेशे से अकाउंटेंट था और विभिन्न प्राइवेट कंपनियों और होटलों में काम कर चुका था। हालांकि, फिलहाल वह किसी स्थायी नौकरी में नहीं था।
बेबीलोन टॉवर में आत्महत्या का मामला
Babylon Tower Suicide Raipur Update in Hindi: परिजनों के अनुसार, विजय पिछले 2-3 दिनों से ठीक से खाना नहीं खा रहा था और मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। घटना से पहले उसने अपनी पत्नी से तबीयत खराब होने की बात कही और अस्पताल जाने का बहाना बनाकर घर से निकला था। लेकिन अस्पताल जाने के बजाय वह बेबीलोन टॉवर कैसे पहुंचा, यह पुलिस के लिए अब तक एक पहेली बनी हुई है।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि विजय ने कई जगहों पर काम करने के दौरान धोखाधड़ी या वित्तीय गड़बड़ी की थी। पुलिस को उसके मोबाइल से चेक बाउंस के कई मैसेज भी मिले हैं, जिससे संदेह है कि आर्थिक तंगी या किसी दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया हो सकता है।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
Babylon Tower Suicide Raipur Update in Hindi: पुलिस ने मौके पर मृतक की बाइक और जेब की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फिलहाल, पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और अन्य संभावित कारणों की गहन जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है, और पुलिस हर पहलू से घटना की तहकीकात में जुट गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Babylon Tower Suicide Raipur Update in Hindi, Police got direction of investigation from mobile
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm