Bhupesh Baghel on TS Singhdeo: ‘मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता’ पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक है?
Bhupesh Baghel on TS Singhdeo: ‘मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता’ पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक है?

Nhupesh Baghel on TS Singhdeo: 'मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता' पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक है? / Image: IBC24 Customized
- पीसीसी चीफ की कुर्सी को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान
- एस सिंहदेव ने चुटकी लेते हुए उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं
- विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एंट्री हुई
रायपुर: Bhupesh Baghel on TS Singhdeo छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। जी हां पीसीसी चीफ की कुर्सी को लेकर कांग्रेस पार्टी में शुरू हुई सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दअरसल पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को केंद्र की सियासत करने की नसीहत दी तो सिंहदेव ने भी चुटकी लेते हुए दीपक बैज को अगला सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं दी है। वहीं, इस सियासी बयानबाजी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की एंट्री हो गई है। भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि 'मैं टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता''।
भूपेश बघेल ने कह दी बड़ी बात
Bhupesh Baghel on TS Singhdeo पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता। दीपक बैज तीन-साढ़े तीन साल से अध्यक्ष हैं, उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है, किसको पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाना है ये हाई कमान तय करता है। इसलिए मैं इसमें बुद्धि नहीं लगाता।
युवक कांग्रेस चुनाव पर क्या बोले भूपेश?
वहीं, युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पांच साल युवा कांग्रस के हो चुके हैं, अब सदस्यता अभियान के बाद चुनाव कैसे होगा उस पर प्रेस वार्ता है। 1980 के चुनाव में युवा कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। तब से युवा कांग्रस निरंतर काम कर रहा है।
सिंहदेव-बैज के बीच सब कुछ ठीक नहीं
गौरतलब है कि दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान दिया था कि बाबा साहब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए।
बैज के बयान पर पलटवार करते हुए सिंहदेव ने कहा था कि वे आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करते हैं और छत्तीसगढ़ में ही काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने संगठन और क्षेत्र को मजबूत करना है। वहीं, दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हालिया बयानों को लेकर चर्चा होती दिख रही है।
वीडियो में टीएस सिंहदेव हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान वे कहते सुनाई दे रहे हैं, “कोई बात नहीं, लगा रहता है। मीडिया वाले मेरे पास बैठे थे तो मैंने भी कहा कि दीपक बैज खूब मेहनत करें, प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, शुभकामनाएं हैं। अपना काम करते रहना है, कल को क्या होगा किसे पता, मजा लेते रहना चाहिए।”
ये भी पढ़ें
- Gurinderveer Singh 100m National Record: भारत को मिला अपना ‘उसेन बोल्ट’! गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर रेस में रचा इतिहास, तोड़ डाले सारे पुराने नेशनल रिकॉर्ड
- Twisha Sharma Re Postmortem Update : ट्विशा केस में ‘PM-2’ का काउंटडाउन शुरू! अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मर्चुरी पहुंची AIIMS की टीम, सुबह 11 बजे खुलेगा राज
- LPG Cylinder Price 24 May 2026: LPG के दाम सस्ते हुए या महंगे? घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट ने सबको चौंकाया, कहीं आप भी तो नहीं दे रहे ज्यादा पैसा?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: विवाद तब शुरू हुआ जब टीएस सिंहदेव ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उन्हें दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहने की सलाह दी।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel on TS Singhdeo: says 'I do not react to TS Singh Deo's statements'
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm