BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhupesh Baghel Son Chaitanya Baghel Exposed? सौम्या, अरुणपति, टुटेजा और अनवर ढेबर के वाट्सऐप चैट ने खोल दिए चैतन्य बघेल के काले कारनामों का राज, 250 करोड़ लेन-देन का खुलासा, EOW ने पेश किया 3800 पन्नों का चालान

Bhupesh Baghel Son Chaitanya Baghel Exposed? सौम्या, अरुणपति, टुटेजा और अनवर ढेबर के वाट्सऐप चैट ने खोल दिए चैतन्य बघेल के काले कारनामों का राज

Bhupesh Baghel Son Chaitanya Baghel Exposed? सौम्या, अरुणपति, टुटेजा और अनवर ढेबर के वाट्सऐप चैट ने खोल दिए चैतन्य बघेल के काले कारनामों का राज, 250 करोड़ लेन-देन का खुलासा / Image: IBC24

Bhupesh Baghel Son Chaitanya Baghel Exposed? सौम्या, अरुणपति, टुटेजा और अनवर ढेबर के वाट्सऐप चैट ने खोल दिए चैतन्य बघेल के काले कारनामों का राज, 250 करोड़ लेन-देन का खुलासा / Image: IBC24

Deepak Dilliwar
Published: 22 Dec 2025 | 2:12 pmModified: 22 Dec 2025 | 2:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. EOW ने 3800 पन्नों का भारी-भरकम दस्तावेज कोर्ट में पेश किया
  2. शराब घोटाला अब 3200 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है
  3. 18 जुलाई से जेल में बंद हैं चैतन्य बघेल

रायपुर: Bhupesh Baghel Son Chaitanya Baghel Exposed?  पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुसीबतें कम होती नहीं नजर आ रही है। करीब 6 महीने से जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW ने कोर्ट में 3800 पन्नों का 8वां पूरक चालान पेश किया है। बताया जा रहा है कि 8वां पूरक चालान में चैतन्य बघेल को 200 से 250 करोड़ मिलने का खुलासा हुआ है। EOW की मानें तो सौम्या, अरुणपति, टुटेजा और अनवर ढेबर के व्हाट्सऐप चैट को खंगालने के बाद ये बड़ा खुलासा हुआ है। चैतन्य बघेल को लेकर हो रहे बड़े खुलासे के बाद ये माना जा रहा है कि उन्हें अभी लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है।

Chaitanya Baghel: वाट्सअप चैट ने खोले राज

दरअसल चैतन्य बघेल पर आरोप है कि उन्होंने शराब माफियाओं की मदद कर 1000 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी को व्हाइट में कन्वर्ट किया है। ईडी की मानें तो चैतन्य बघेल को ब्लैक एंड वाइट के अवैध कारोबार में करीब 16 रुपए का सीधा लाभ हुआ है, जिसक उपयोग उन्होंने अपना बिजनेस सेटअप करने में किया है।

18 जुलाई से जेल में बंद हैं चैतन्य

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले में 18 जुलाई को भिलाई निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक चैतन्य बघेल ने 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मे इन्वेस्ट किया। आरोप है कि यह पैसा नगद में ठेकेदारों को भुगतान फर्जी बैंक एंट्री और फ्लैट खरीदी के बहाने से उपयोग किया। वह त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर विट्ठलपुरम नामक परियोजना में फर्जी फ्लैट खरीद की योजना बनाकर 5 करोड़ हासिल करने के आरोप में भी घिरे हैं। इन फ्लैटों को त्रिलोक सिंह ढिल्लो के कर्मचारियों के नाम पर खरीदा गया था, लेकिन असली लाभार्थी चैतन्य ही थे। जांच में यह भी पाया गया कि चैतन्य ने इस घोटाले से जुड़े 1000 करोड़ से अधिक की अवैध धनराशि को हैंडल किया और इसे अनवर ढेबर और अन्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष तक पहुंचाया गया। यह राशि बघेल परिवार के करीबी लोगों द्वारा आगे इन्वेस्ट के लिए प्रयोग की गई।

 

3200 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: चैतन्य बघेल पर शराब घोटाले से प्राप्त अवैध धन (करीब ₹16.70 करोड़) को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने और फर्जी बैंक एंट्री के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट करने का मुख्य आरोप है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhupesh Baghel Son Chaitanya Baghel Exposed? Saumya Chaurasia Anwar Dhebar Whatsapp Chat Reavels 250 Crore Transection

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm