BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Brijmohan Agrawal on Illegal Liquor Sale: ‘जब मुझे मालूम है, तो क्या पुलिस को नहीं..’, एक बार फिर सख्त अंदाज में दिखे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल, खुद बताया रायपुर के किन इलाकों में बिक रही अवैध शराब, दिए ये सख्त निर्देश

Brijmohan Agrawal on Illegal Liquor Sale: सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर सख्त अंदाज में दिखे। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है।

brijmohan agrawal

brijmohan agrawal

muskan mishra
Published: 23 May 2026 | 7:22 amModified: 23 May 2026 | 7:39 am
HIGHLIGHTS
  1. अवैध शराब बिक्री पर नाराजगी
  2. पुलिस-आबकारी विभाग को फटकार
  3. भाठागांव समेत कई इलाकों जिक्र

Brijmohan Agrawal on Illegal Liquor Sale: रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर सख्त अंदाज में दिखे। दरअसल भाजपा नेता राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पर जमकर नाराजगी जताई है। सुशासन तिहार शिविर में शामिल हुए सांसद ने खुले मंच से अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब उन्हें खुद जानकारी है कि किन इलाकों में अवैध शराब बेची जा रही है, तो फिर पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं है। उनका यह बयान सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Brijmohan Agrawal: भाठागाँव, मठमुरैना, संतोषी नगर में अवैध शराब बिक रही -सांसद

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाठागांव, मठमुरैना और संतोषी नगर जैसे इलाकों का नाम लेते हुए कहा कि यहां खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि अवैध शराब बेचने वाले चाहे कितने भी बड़े या प्रभावशाली लोग क्यों न हों, उन्हें तुरंत पकड़कर जेल भेजा जाना चाहिए।

BJP MP Statement: इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया

इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांसद अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार से समाज और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इससे पहले भी सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें वे सख्त इंदाज में दिखे थे। रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फटकार लगाते हुए बृजमोहन ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो…क्या बोलते हो लोगों से? इसकी सबसे ज्यादा शिकायत है। कितना पैसा दिए हो सांसद जी को…कितना पैसा दिए हो? यह बातकर सुनकर वहां शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ताली बजाने लगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अवैध शराब बिक्री को लेकर।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Brijmohan Agrawal on Illegal Liquor Sale

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm