Brijmohan Agrawal Will Join Congress? बृजमोहन अग्रवाल थामेंगे कांग्रेस का दामन? विधानसभा उपचुनाव से पहले शिव डहरिया के बयान से मची खलबली
Brijmohan Agrawal Will Join Congress? बृजमोहन अग्रवाल थामेंगे कांग्रेस का दामन? विधानसभा उपचुनाव से पहले शिव डहरिया के बयान से मची खलबली

Brijmohan Agrawal Will Join Congress?
रायपुर: Brijmohan Agrawal Will Join Congress? आगामी दिनों में देश के दो राज्यों और कई विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग कभी तारीखों का ऐलान कर सकती है। निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा किए जाने से पहले ही राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इससे पहले पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बयान ने सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया है।
Brijmohan Agrawal Will Join Congress? दरअसल पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी अब भी कायम है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल अभी भी कांग्रेस के संपर्क में हैं और विधानसभा उपचुनाव में इस नाराजगी का असर देखने को मिल सकती है। बता दें कि फिलहाल बृजमोहन अग्रवार रायपुर से सांसद हैं। इससे पहले वे रायपुर दक्षिण सीट से विधायक चुने गए और साय सरकार में मंत्री भी थे। लेकिन सांसदी जीतने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। बृजमोहन के इस्तीफे के बाद कांग्रेसियों ने दावा किया था कि वो पार्टी से नाराज चल रहे हैं, लेकिन खुद सांसद अग्रवाल ने इन दावों को खारिज किया था।
दूसरी ओर रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर जीत के लिए आज भाजपा ने बीजेपी कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद डिप्टी सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि चुनाव तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई है। पार्टी उपचुनाव पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा का कोई असर चुनाव पर नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस को हरियाणा के हस्र को भूलना नहीं चाहिए।
वहीं, उन्होंने रायपुर दक्षिण सीट के लिए टिकट के दावेदारों को लेकर अरुण साव ने कहा कि बीजेपी में स्वाभाविक तौर पर कई दावेदार हैं, अब पार्टी को तय करना है किसे चुनावी मैदान में उतारेंगे। पार्टी जिसे टिकट देगी, सब मिलकर उसे जिताएंगे। बता दें कि सियासी गलियारों में संजय श्रीवास्तव और पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारे जाने की चर्चा जोरों पर है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Brijmohan Agrawal Will Join Congress? Ex minister Shiv Dahariya Big Statement
रायपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am