BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Bijli Meter Scam: ‘नया मीटर जारी करना है, फॉर्मेलिटी पूरी करें…’, सावधान! छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग के नाम पर बड़ा स्कैम, ऐसा करते ही पलभर में खाते हो रहे खाली

CG Bijli Meter Scam: ‘नया मीटर जारी करना है, फॉर्मेलिटी पूरी करें…’, सावधान! छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग के नाम पर बड़ा स्कैम, ऐसा करते ही पलभर में खाते हो रहे …

CG Bijli Meter Scam

CG Bijli Meter Scam

tikesh Kumar
Published: 24 Feb 2026 | 10:35 amModified: 24 Feb 2026 | 10:39 am
HIGHLIGHTS
  1. बिजली मीटर के नाम पर बड़ा खेल
  2. नया मीटर लगाने के बहाने लाखों की ठगी
  3. 13 रुपये की फीस में उड़ गए हजारों

रायपुर: CG Bijli Meter Scam: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ऑनलाइन साइबर ठग रोज नए-नए तरीकों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाइल और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। अब शातिर ठगों ने अलग तरीके से दो चौंकाने वाली घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली है। इन ठगों ने खुद को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) का कर्मचारी बताकर नया मीटर लगाने के नाम पर थाना मुजगहन और देवेन्द्र नगर इलाकों में ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

राजधानी में ‘बिजली मीटर’ के नाम पर साइबर फ्रॉड (Raipur Meter Processing Fee Scam)

CG Bijli Meter Scam: देवेन्द्र नगर निवासी प्लाईवुड कारोबारी तरुण जिंदल ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अपने प्लांट के लिए मां की जमीन पर मीटर लगवाने हेतु आवेदन किया था। आवेदन के तीसरे दिन एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीएसपीडीसीएल का कर्मचारी बताते हुए एक लिंक भेजा और उसमें फॉर्म भरवाकर करीब 22 हजार रुपये उनके खाते से उड़ा दिए। वहीं दूसरी बड़ी ठगी की वारदात भटगांव माना बस्ती निवासी रोशन देव रात्रे के साथ हुई। उन्होंने 22 फरवरी को मुजगहन थाने में ऑनलाइन फ्रॉड की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को सीएसपीडीसीएल का अधिकारी बताते हुए कहा कि नए मीटर के लिए आवेदन किया गया है और मीटर जारी करने से पहले ऑनलाइन औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए दो एप्लीकेशन “सीएसपीडीसीएल मीटर रिलीज अपडेट एप” और “इलेक्ट्रिसिटी बिल अपडेट एपीके” भेजी गईं। भेजने वाले नंबर पर सीएसपीडीसीएल का लोगो और नाम प्रदर्शित हो रहा था। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर फाइल खोलने को कहा। एप खोलने पर 13 रुपये का प्रोसेस चार्ज भुगतान का विकल्प दिखाई दिया।

APK फाइल से उड़ा दिए हजारों रुपए! (Chhattisgarh Electricity Fraud)

CG Bijli Meter Scam: पीड़ित ने पहले अपने इलाहाबाद बैंक खाते से 13 रुपये का भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन पेमेंट फेल बताया गया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एमजी रोड शाखा) के सैलरी अकाउंट से भी भुगतान की कोशिश की गई, जो असफल दिखाया गया। ठग ने अन्य खाते से भी भुगतान कराने को कहा। तीनों बार पेमेंट फेल दिखने पर प्रार्थी को शक हुआ और उसने कॉल काट दी। बाद में फोनपे की हिस्ट्री चेक करने पर रकम कटने का पता चला। राजधानी में हुई इन वारदातों से बिजली कंपनी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अंदरूनी स्तर पर मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आईबीसी-24 भी अपने दर्शकों से अपील करता है कि सावधानी रखें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि सावधानी में ही सुरक्षा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात शातिर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला रायपुर में सीएसपीडीसीएल के नाम पर फर्जी कॉल और लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी करने से जुड़ा है, जिसमें लोगों से मीटर लगाने के नाम पर पैसे वसूले गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Bijli Meter Scam

शहर की खबरें
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm