7th pay Commission DA Hike Order News: महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी, होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली झोली भरकर खुशियां, जानिए कब आएगा खाते में
7th pay Commission DA Hike Order News: महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी, होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली झोली भरकर खुशियां, जानिए कब आएगा खाते …

7th pay Commission 2025 DA Increase Latest News Today: डबल इंजन की सरकार ने सांय-सांय बढ़ा दिया DA / Image: IBC24 Customized
- महंगाई भत्ते में वृद्धि
- 6वें वेतन आयोग के कर्मचारियों को 7% बढ़ोतरी
- यह आदेश 1 मार्च 2025 से लागू होगा
रायपुर: 7th pay Commission DA Hike Order News महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने होली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अपने बजट 2025-26 में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। वहीं, अब सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस आदेश से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार के इस फैसले का लाभ कर्मचारियों के साथ-साथ रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा।
Read More: MP News: दूसरा ट्रायल रन में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाना शुरू
7th pay Commission DA Hike Order News वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के सरकारी कर्मचारी जो सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाते हैं उनके महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जबकि 6वें वेतन आयोग के तहत तनख्वाह पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस आदेश के बाद अब सातवें वेतनमान के तहत 53 और 6वें वेतनमान के तहत 246 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि यह आदेश 1 मार्च 2025 से लागू किया हो जाएगा।
बता दें कि इससे पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता था। जबकि केंद्र सरकार की ओर से पहले ही 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है। वहीं, होली से पहले एक बार फिर केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान करेगी। माना जा रहा है कि दो से तीन प्रतिशत तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किए जा सकते हैं।
DA Hike CG 2025 by dilliwar.deepak on Scribd
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। वहीं, 6वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: 7th pay Commission DA Hike Order News: CG Govt Order to Hike DA 3 Percent of govt Employees
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am