BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: चुनौती कबूल हैं! क्या लॉ एंड ऑर्डर को लेकर साय सरकार पर प्रेशर डाल पाई कांग्रेस?

CG Ki Baat: चुनौती कबूल हैं! क्या लॉ एंड ऑर्डर को लेकर साय सरकार पर प्रेशर डाल पाई कांग्रेस? CG law and order

CG Ki Baat

CG Ki Baat

Bhavna Sahu
Published: 03 Oct 2024 | 9:24 pmModified: 03 Oct 2024 | 9:24 pm

CG Ki Baat: रायपुर। कांग्रेस की सुई लॉ एंड ऑर्डर पर आकर अटक गई है, अब इस मामले में बैज ने सीधे सीएम को खुली बहस की चुनौती दी है। वहीं, सीएम ने इसे कबूल करते हुए कह दिया कि वो पहले गृहमंत्री से डिबेट कर लें। वहीं, सरकार के दूसरे सदस्यों ने भी बैज पर तगड़ा हमला बोला है। सवाल ये है कि इस चैलेंज के मायने क्या हैं? क्या 5 दिनों की न्याय यात्रा के बाद भी कांग्रेस को कुछ खास मायलेज नहीं मिला जो उसे खुली डिबेट का चैलेंज करना पड़ा? क्या बहस की चुनौती पेश कर बैज खुद को सीएम साय के सामने खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं? या वो अपने पार्टी जनों को ये साबित करना चाहते हैं कि उनके अंदर पर्याप्त आक्रामकता है?

Read More: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा इन कर्मचारियों का मानदेय! मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू 

छत्तीसगढ़ में खराब लॉ-एंड-आर्डर के बहाने कांग्रेस के हाथ एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर वो प्रदेश सरकार को हर स्तर पर घेरने का एक भी मौका नहीं चूकता। बलौदाबाजार अग्निकांड, कवर्धा घटनाक्रम जैसे बड़े कांड के साथ-साथ, चोरी-लूट-नकबजनी के अलावा, बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को सामने रख, कांग्रेस लगातार साय सरकार को निशाने पर लेती रही है। 2 अक्टूबर को राजधानी में, लॉ-एंड-आर्डर के निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन के दौरान, PCC चीफ दीपक बैज ने सीधे-सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आंकड़ों के साथ बहस की खुली चुनौती दे डाली।

Read More: 'भस्मासुर' हैं पूर्व मुख्यमंत्री...जिनके ऊपर भी हाथ रखा वह भस्म हो गया! तेजी से वायरल हो रहा मंत्री रामविचार नेताम का बयान 

बैज की चुनौती पर प्रदेश के मुखिया ने पलटवार में देर ना की और कहा कि, पहले वो प्रदेश के गृहमंत्री से बात करें तो बीजेपी सरकार के कद्दावर मंत्री केदार कश्यप ने दीपक बैज को बुझा चिराग कहकर उनके आरोपों के सिरे से खारिज कर दिया। कुल मिलाकर प्रदेश कांग्रेस, साय सरकार के खिलाफ सबसे कानून व्यवस्था को सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहती है। बैज ने भी आंकड़ों के साथ खुली डिबेट की बात कहकर मुद्दे को गर्माए रखने के प्रयास किया। लेकिन, सवाल ये है कि लगातार दो-दो चुनाव हारने के बाद क्या PCC चीफ दीपक बैज और कांग्रेस केवल इस एक मुद्दे के सहारे सरकार के घेरना चाहती है, उससे भी बड़ा सवाल ये कि क्या वाकई प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी गंभीर है जिसे लेकर बड़ा जन-आंदोलन छेड़ा जाए..?

https://youtu.be/lNohA5XXy4A

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: CG Ki Baat: Was Congress able to put pressure on the government regarding law and order?

शहर की खबरें
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm
Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

01 Oct 2026 | 4:20 pm