Raipur Chakubaji News: रायपुर में चिकन की लड़ाई पहुंची चाकूबाजी तक.. खाने और बांटने के नाम पर भाइयों के बीच बहा खून, दोनों अस्पताल दाखिल
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हमला तक पहुंच गया। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच …
Chakubaji between two brothers for chicken
- चिकन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में चाकूबाजी, दोनों घायल।
- गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी।
- पहले भी होते रहे थे आपसी झगड़े, इस बार विवाद जानलेवा हमला बन गया।
Chakubaji between two brothers for chicken : रायपुर: शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह विवाद चिकन के बंटवारे को लेकर हुआ। घर में खाने को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई अजय मिरी ने छोटे भाई साहिल मिरी पर चाकू से हमला कर दिया। जवाब में साहिल ने भी अजय पर चाकू चला दिया।
Chakubaji between two brothers for chicken : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गुढ़ियारी थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हमला तक पहुंच गया। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chakubaji between two brothers for chicken, Bloody fight between brothers in Gudhiyari, Raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm